Corona Warriors ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-केवल उपचार नहीं कर रहे परिवार का प्यार भी बांट रहे हैं हमारे ,CoronaWarriors

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:23 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:23 PM (IST)
Corona Warriors ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का इलाज चल रहा है। इस दौरान एक हेल्थ वर्कर कोरोना मरीज को एक्सरसाइज सीखा रही हैं। वहीं, कोरोना मरीज वृद्ध महिला हैं। हेल्थ वर्कर स्टेप बाय स्टेप एक्सरसाइज करा रही हैं। पहले वह हाथों की एक्सरसाइज सीखाती हैं। फिर हिलाने के लिए कहती हैं। महिला बेहतरीन तरीके से एक-एक कर एक्सरसाइज कर रही हैं। इसके बाद हेल्थ वर्कर वृद्ध महिला को कंघी करती हैं और बालों को बांधती हैं। वीडियो बेहद भावुक करने वाला है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

केवल उपचार नहीं कर रहे, परिवार का प्यार भी बांट रहे हैं हमारे #CoronaWarriors.

गीर सोमनाथ ज़िले के हेल्थ वर्कर का यह वीडियो मन को छू गया. मेडिकल टीम बेहद तनावपूर्ण माहौल में मानवता की सेवा कर रही है.

घर पर रहें, #CoronaCases औऱ ना बढ़ने देकर हम उनकी सच्ची सहायता कर सकते हैं. pic.twitter.com/1E4YVDwLq1— Dipanshu Kabra (@ipskabra) April 12, 2021

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-केवल उपचार नहीं कर रहे, परिवार का प्यार भी बांट रहे हैं हमारे #CoronaWarriors

गीर सोमनाथ ज़िले के हेल्थ वर्कर का यह वीडियो मन को छू गया। मेडिकल टीम बेहद तनावपूर्ण माहौल में मानवता की सेवा कर रही है। घर पर रहें, #CoronaCases औऱ ना बढ़ने देकर हम उनकी सच्ची सहायता कर सकते हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 26 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर हेल्थ वर्कर की जमकर तारीफ की है। एक युजर सिड ने लिखा है-स्थिति अच्छी नही दिख रही है - एक विडीओ देखा...बहुत उत्साहवर्धक स्थिति नही नज़र आ रही सर!! एक अन्य यूजर जिया ने लिखा है-स्थिति अच्छी नही दिख रही है - एक विडीओ देखा...बहुत उत्साहवर्धक स्थिति नही नज़र आ रही सर!!

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Dipanshu Kabra से ली गई है।

chat bot
आपका साथी