Viral Video: एक पहिए की साइकिल पर हैरतअंगेज कारनामा, आपके लिए कर पाना है मुश्किल

साइकिल पर शरीर का बैलेंस बनाना और कतरब दिखाना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है लेकिन इस लड़के के कारनामे को देखेंगे तो आपके भी मुंह से निकल पड़ेगा वाह! क्या कमाल का टैलेंट है।

By kartikey.tiwariEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 03:59 PM (IST)
Viral Video: एक पहिए की साइकिल पर हैरतअंगेज कारनामा, आपके लिए कर पाना है मुश्किल
Viral Video: एक पहिए की साइकिल पर हैरतअंगेज कारनामा, आपके लिए कर पाना है मुश्किल

दो पहिए की साइकिल पर आपने कई करतब होते देखे होंगे या फिर खुद साइकिल चलाते समय कुछ करतब दिखाए होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, वो भी एक पहिए की साइकिल पर हैरतअंगेज करतब करते हुए।

साइकिल पर शरीर का बैलेंस बनाना और कतरब दिखाना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज है, लेकिन इस लड़के के कारनामे को देखेंगे तो आपके भी मुंह से निकल पड़ेगा, वाह! क्या कमाल का टैलेंट है।

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर ने अपने इंटाग्राम वॉल पर इस लड़के के वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में लड़का एक पहिए की साइकिल का बैलेंस बनाते हुए अद्भुत करतब कर रहा है।

नाइजीरिया के जीकेबी यूनीसाइकिल एकेडमी का छात्र साइकिल चलाते समय अपने पैरों पर चार कटोरों को बैलेंस कर रहा है। इसी दौरान वह उनको हवा में उछाल देता है और सिर पर रखे एक कटोरे में ये चारो कटोरे एक एक करके बैठ जाते हैं।

वीडियो देखें:

 

View this post on Instagram

Won’t my kids think I’m cool when I’ve mastered this and can show all of their friends? #momsonaunicycle👵🏻😎😂 #mooooom🙄🙄🙄 (📹: @gkb_uniacademy 👏🏼)

A post shared by Jennifer Garner (@jennifer.garner) on Sep 15, 2019 at 12:17pm PDT

इस वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 41 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

कुछ यूजर्स ने इस बच्चे को अद्भुत बताया है तो कई यूजर्स ने इस बच्चे की प्रतिभा को सराहा है।

Photo Source: From Jennifer Garner Instagram Wall   

chat bot
आपका साथी