अमेरिकी जोड़े ने शादी की पोशाक में 33 देशों की यात्रा कर मनाया हनीमून

लोग अक्सर अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कछ हट कर योजना बनाते हैं जैसे इस कपल ने किया आैर अपने शादी के जोड़े में 33 देशों की सैर कर मनाया हनीमून।

By Molly SethEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 12:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:00 PM (IST)
अमेरिकी जोड़े ने शादी की पोशाक में 33 देशों की यात्रा कर मनाया हनीमून
अमेरिकी जोड़े ने शादी की पोशाक में 33 देशों की यात्रा कर मनाया हनीमून

पहले से ही तय था करेंगे कुछ हटके

अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले कपल निक ऑस्ट और जो ने जब डेटिंग शुरू की तभी पहली डेट में ही तय किया था कि वे अपनी शादी आैर उसके पहले साल को खास बनायेंगे। उनका ये फैसला तब था जब वे महज हार्इस्कूल में थे और शादी के दो साल पहले से पैसे जोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद 2016 में दोनों ने इंगेजमेंट की दिसंबर 2017 में शादी इसके बाद जनवरी 2018 में अपने हनीमून पर रवाना हो गए। यहां से शुरू हुआ उनका खास बनाने का सिलसिला, जिसके लिए दोनों ने लगातार सफर करते हुए पूरी दुनिया की सैर करने का इरादा किया आैर वो भी अपनी वेडिंग ड्रेस में। दोनों ने 33 देशों में घूमते हुए अपना हनीमून मनाया।

भारत में देसी अंदाज

अपने सफर की शुरूआत उन्होंने थाइलैंड से की आैर पहले 10 महीने वे माउंट एवरेस्ट (नेपाल) और चीन की दीवार के साथ बार्सीलोना (स्पेन), दुबई (यूएई), रोम (इटली), फ्रांस, तुर्की, इंडोनेशिया, जापान, ग्रीस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, सर्बिया, दक्षिण अफ्रीका, इजरायल, सिंगापुर, मिस्र, श्रीलंका और स्विट्जरलैंड आदि में गए। हर जगह पर उन्होंने अपनी वेडिंग ड्रेस ही कैरी की। खास बात ये रही कि उनकी यात्रा में भारत भी शामिल रहा आैर यहां आने पर निक आैर जो ने ताजमहल भी देखा, विशेष रूप से जो ने भारतीय संस्कृति को फाॅलो करते हुए गाउन के साथ दुपट्टा आेढ़ा और माथे पर बिंदी भी लगाई। उनकी हनीमून यात्रा का अंतिम पड़ाव सेशेल्स रहा।

रिश्ते आैर इरादे दोनों से प्यार

यू एस ए टुडे के अनुसार जो का कहना है कि उन्हें अपने रिश्ते से बेहद प्यार है इसीलिए उन्हें लगता था कि जिंदगी में बस एक बार अपनी वेडिंग ड्रेस पहनना उनके लिए काफी नहीं है। साथ ही वो ये भी महसूस करती हैं कि जब दुनिया इतनी विशाल है तो आप पूरी उम्र एक ही शहर में रह कर कैसे गुजार सकते हैं। इन दोनों बातों को ही उन्होंने अपनी शादी को खास बनाने के इरादे में शामिल किया आैर पूरी दुनिया घूमी आैर आैर हर जगह अपनी वेडिंग ड्रेस ही कैरी की। इस जोड़े ने अपने सफर से दुनिया को परिचित कराने माध्यम अपने इंस्टाग्राम एकाउंट को बनाया। जिसका नाम उन्होंने 'मैरीमीइनट्रेवल' रखा है। इस अकाउंट पर उनके करीब 40,000 फाॅलोअर्स हैंं। फिल्हाल वे वापस आ चुके हैं आैर अब न्यूजर्सी से न्यूयाॅर्क के ब्रुकलिन में शिफ्ट हो रहे हैं। पर घूमने का सिलसिला बद करने का उनका कोर्इ इरादा नहीं है आैर इस साल के अंत तक वे नए सफर पर रवाना होने के बारे में सोच रहे हैं।

Image courtesy social media

chat bot
आपका साथी