मैक्सिको में भूकंप के दौरान आकाश में दिखा अद्भुत नजारा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

प्राथमिक जानकारी के अनुसार 7 सितंबर के भूकंप से मैक्सिको में जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान लोग घर से बाहर आ गए थे। इसके बाद भी कुछ लोगों के क्षतिग्रस्त मकान में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 08:37 PM (IST)
मैक्सिको में भूकंप के दौरान आकाश में दिखा अद्भुत नजारा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
7 सितंबर के भूकंप से मैक्सिको में जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आकाश में तेज रौशनी बिजली की तरह चमक रही है। यह रौशनी कई रंगों में दिखाई दे रही है। खबरों की मानें तो 7 सितंबर को मैक्सिको में तेज भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 8.2 मेग्नीट्यूड मापी गई है। विशेषज्ञों की मानें तो 6 और 7 से अधिक रिक्टर स्केल की तीव्रता से आने वाले भूकंप को शक्तिशाली और भयंकर भूकंप माना जाता है। इस पैमाने पर भूकंप आने से जानमाल के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

Mexico City during the earthquake, 7 Sep.

The flashing lights in the sky are earthquake lights.

An earthquake light is a luminous aerial phenomenon that appears in the sky at or near areas of tectonic stress, seismic activity, or volcanic eruptions. pic.twitter.com/KDNLjq2gms

— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) September 8, 2021

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर के भूकंप से मैक्सिको में जानमाल को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान लोग घर से बाहर आ गए थे। इसके बाद भी कुछ लोगों के क्षतिग्रस्त मकान में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शक्तिशाली भूकंप से काफी नुकसान हुआ है। वहीं, मैक्सिको के कुछ इलाकों में कई लोगों की मौत भी हो गई है। हालांकि, इस दौरान आकाश में दुर्लभ नजारा देखने को मिल रहा था।

जब मैक्सिको का भूमंडल डोल रहा था। उस वक्त नभ में आकाशीय बिजली तेज से चमक रही थी। लोगों ने वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कई रंगों में आकाशीय बिजली देर तक चमक रही है। वहीं, इंसान तो इंसान कुत्ते भी कुदरती कहर को देखकर भयभीत थे। जानकारों की मानें तो ऐसा हो सकता है कि मैक्सिको के आसपास ज्वालामुखी क्षेत्रों में भूकंप से लावा फूटी होगी। उससे यह रौशनी आकाश में दिखाई दे रही थी। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से कई वीडियो शेयर किया है। इन वीडियो को खबर लिखे जाने तक कई हजार बार देखा गया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।

chat bot
आपका साथी