महिला ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग लड़की सड़क पार कर रही है। सड़क बेहद व्यस्त है। हर सेकेंड पर गाड़ियां गुजर रही हैं। उस समय दिव्यांग लड़की एक पल के लिए रुक जाती है। हालांकि कोई व्यक्ति दिव्यांग महिला की मदद नहीं करता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 03:09 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 03:09 PM (IST)
महिला ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम
वीडियो देख लोग मदद करने वाली महिला की जमकर तारीफ कर कर रहे हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। वीडियो देख लोग मदद करने वाली महिला की जमकर तारीफ कर कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग लड़की सड़क पार कर रही है। सड़क बेहद व्यस्त है। हर सेकेंड पर गाड़ियां गुजर रही हैं। उस समय दिव्यांग लड़की एक पल के लिए रुक जाती है। हालांकि, कोई व्यक्ति दिव्यांग महिला की मदद नहीं करता है। यह देख दिव्यांग लड़की हिम्मत जुटाकर सड़क पार करने लगती है।

A little bit of empathy and kindness will make this world a better place .. why not embrace these beautiful qualities 😊video- shared #KindnessMatters pic.twitter.com/lmaWNzHpfi— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) July 13, 2021

कई लोग दिव्यांग लड़की को देखते गुजर रहे हैं। तभी अचानक से एक कार आ जाती है। कार का ड्राइवर हॉर्न बजाकर दिव्यांग लड़की को जल्द सड़क पार करने की सलाह देता है। दिव्यांग लड़की पैर से लाचार है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि दुर्घटना अथवा गिरने के चलते लड़की की पांव में गंभीर चोट आई है। इस वजह से पैर पर प्लास्ट चढ़ाया गया है। यह देख एक महिला दौड़कर आती हैं और पहले दिव्यांग लड़की को सहारा देती हैं। इसके बाद कंधे पर उठाकर लड़की को सड़क पार करा देती हैं। वीडियो प्रेरणादायक है।

इस वीडियो को IAS अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 25 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। साथ ही  और सैकड़ों लोगों ने कमेंटस भी किए हैं। एक यूजर मनमोहन सिंह ने लिखा है-

" इंसानियत इस दुनियाँ में आज भी मौजूद हैं ,

इंसानियत के बिना नहीं तेरा कोई वजूद हैं ,

सभी पर दया करना यह इंसान होने का सबूत हैं ,

आज तुझमें इंसानियत नहीं यह तेरा गुरूर हैं !"

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट IAS अधिकारी सुप्रिया साहू से ली गई है।

chat bot
आपका साथी