चुड़ैल बन पत्नी ने पति को ऐसे डराया, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

वीडियो को Figen नामक यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं 3 हजार से अधिक लोगों ने पंसद किया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM (IST)
चुड़ैल बन पत्नी ने पति को ऐसे डराया, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
कई मौके पर यह शरारत दूसरों की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बनता जा रहा है। इस प्लेटफार्म पर दो तरह के लोग हमेशा एक्टिव रहते हैं। एक व्यूअर हैं, जो हास्यास्पद और ज्ञानवर्धक वीडियो की तलाश में रहते हैं। वहीं, दूसरे वर्ग के लोग अपनी शरारती हरकतों से व्यूअर को हंसाते रहते हैं। इसके लिए लोग किसी भी हद से गुजर जाते हैं। कई मौके पर यह शरारत दूसरों की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होता है। खासकर प्रैंक करने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

👍🤣🤣pic.twitter.com/1paBwS9agd— Figen.. (@TheFigen) September 15, 2021

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हास्यास्पद वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, लोगों को इस तरह की हरकतों से परहेज करना चाहिए। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कमरे में पति गहरी नींद में सो रहा है। वहीं, पत्नी को नींद नहीं आ रही है। लंबे समय तक चैटिंग करने के बाद पत्नी के सभी दोस्त ऑफ लाइन हो गए हैं। पत्नी आधी रात में जगी है और घर में सजी चीजों को निहार रही है।

तभी पत्नी के मन में शरारत सूझती है और वह अपने पति को रात के अंधेरे में डराने की सोचती है। उस समय पत्नी को आईडिया भी मिल जाता है। इसके बाद वह दूसरे कमरे से एक स्टूल लेकर बेड पर रख देती है और उस पर The Exorcism of Emily Rose की मुद्रा में लेट जाती है। हालांकि, पहले प्रयास में वह गिर जाती है। फिर दोबारा स्टूल पर लेट जाती है।

कुछ पल के बाद जब पति करवट बदलता है, तो घर में चुड़ैल समझ डर जाता है। इस दौरान वह घबराकर बेड से उतरकर नीचे बैठ जाता है। तभी पत्नी चादर हटाकर चेहरा दिखाती है। तब जाकर पति रिलैक्स हो पाता है। वीडियो बेहद हास्यास्पद है। वीडियो को Figen नामक यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार से अधिक लोगों ने पंसद किया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Figen से ली गई है।

chat bot
आपका साथी