मुसाफिर को लूटने वाले बदमाशों को गाड़ी वाले ने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख कह उठेंगे शाबाश

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मुसाफिर सुनसान सड़क पर तेजी से कदम बढ़ाकर अपनी मंज़िल की तरफ बढ़ रहा है। वह मन ही मन अपने जीवन और पारिवारिक समस्याओं को गिन रहा है। तभी दूसरी दिशा से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 03:24 PM (IST)
मुसाफिर को लूटने वाले बदमाशों को गाड़ी वाले ने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख कह उठेंगे शाबाश
एक बदमाश रिवाल्वर निकालकर मुसाफिर पर तान देता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो देख आप गाड़ी वाले की जमकर तारीफ करेंगे। वहीं, मुसाफिर भी गाड़ी वाले की तारीफ कर शुक्रिया अदा कर रहा है। इसके अलावा, वीडियो से यह सीख भी मिलती है कि राह चलते लोगों की हमें मदद करनी चाहिए। अक्सर लोग राह चलते मुसाफिरों की मुसीबत को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। लोगों को इन हरकतों से बाज आकर एक दूसरे की मदद जरूर करनी चाहिए। इस वीडियो में गाड़ी वाले ने मदद की अनुपम उदाहरण पेश की है।

pic.twitter.com/fG2P0jCBtj— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) October 8, 2021

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मुसाफिर सड़क पर तेजी से कदम बढ़ाकर अपनी मंज़िल की तरफ बढ़ रहा है। वह मन ही मन अपने जीवन और पारिवारिक समस्याओं को गिन रहा है। तभी दूसरी दिशा से दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं। इनमें एक बदमाश रिवाल्वर निकालकर मुसाफिर पर तान देता है। यह देख मुसाफिर घबरा जाता है। इस दौरान मुसाफिर के हाथ से थैला छूटकर नीचे गिर जाता है। वह घबराकर दीवार के सहारे सावधान मुद्रा में खड़ा हो जाता है। वहीं, एक बदमाश मुसफिर से सभी चीजें देने के लिए कहता है। यह सब कुछ दिनदहाड़े बीच सड़क पर किया जा रहा है।

तभी एक गाड़ी वाले की नजर बदमाशों पर पड़ती है। उस समय वह व्यक्ति मुसाफिर के लिए देवदूत बनकर आता है और न केवल बदमाशों को सबक सिखाता है, बल्कि मुसाफिर की संकट को भी दूर कर देता है। उस समय गाड़ी वाले फ़िल्मी स्टाइल में गाड़ी तेज कर बदमाशों की बाइक को जोरदार टक्कर मारता है। इससे दोनों बदमाश बाइक सहित हवे में उछलकर दूर गिर जाते हैं।

वहीं, गाड़ी वाला बिना रुके आगे बढ़ जाता है। बदमाश चोटिल होने पर तुरंत उठकर बाइक लेकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। इस तरह मुसाफिर की जान बच जाती है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक सैकड़ों बार देखा गया है।

chat bot
आपका साथी