दिनदहाड़े चाकू की नोक पर चोर ने वॉचमैन का उड़ाया मोबाइल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

वॉचमैन चोरी और लूट से बेखबर होकर मोबाइल में व्यस्त है। तभी एक बाइक पर दो चोर आते हैं। पहला चोर बाइक से उतरकर पैदल चलकर वॉचमैन के पास आता है। इस समय वह रेकी करने पर रहता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:22 AM (IST)
दिनदहाड़े चाकू की नोक पर चोर ने वॉचमैन का उड़ाया मोबाइल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो में चोर ने ख़ास अंदाज में लूट को अंजाम दिया है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में चोर ने ख़ास अंदाज में लूट को अंजाम दिया है। चोर की यह हरकत देखकर आसपास के लोग सकते में आ गए। वहीं, वॉचमैन की तो बोलती बंद हो गई। वह कुछ समझ नहीं पा रहा है कि कैसे एक पल में चोर मोबाइल ले उड़ा। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गेट के बाहर वॉचमैन कुर्सी लगाकर बैठा है। सड़क के किनारे कई गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं, बगल में ही अपार्टमेंट है। वॉचमैन से कुछ दूर एक लड़का सड़क किनारे खड़ा है।

pic.twitter.com/IiHWqVdkrs— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) October 18, 2021

वीडियो देख ऐसा लगता है कि मानो उस लड़के की भी मिलीभगत है। इस विचार में बदलाव भी हो सकता है। हालांकि, वॉचमैन के पास खड़े लड़के की चहलकदमी से ऐसा लगता है। वहीं, दूसरी तरफ वॉचमैन चोरी और लूट से बेखबर होकर मोबाइल में व्यस्त है। तभी एक बाइक पर दो चोर आते हैं। पहला चोर बाइक से उतरकर पैदल चलकर वॉचमैन के पास आता है। इस समय वह रेकी करने पर रहता है। वॉचमैन के हाथ में स्मार्टफोन देख चोर निश्चित हो जाता है कि मोबाइल को लेकर ही जाना है।

कुछ आगे चलकर पहला चोर उस लड़के के पास पहुंच जाता है, जो पहले से खड़ा रहता है। वहीं, दूसरा चोर बाइक लेकर उस लड़के के पास आ जाता है। दोनों आंखों ही आंखों में इशारे करते हैं और फिर पहला चोर लौटकर वॉचमैन के पास आ जाता है। इसके बाद अपनी जेब से चाकू निकालकर वॉचमैन को मोबाइल देने के लिए इशारा करता है। वॉचमैन बिना किसी कहासुनी के मोबाइल दे देता है।

उस समय वॉचमैन सोचता है कि अगर प्रतिक्रिया करता हूं और मोबाइल नहीं देता हूं, तो यह चाकू से हमला कर सकता है। यह सोच बिना किसी विरोध के वॉचमैन मोबाइल चोर को थमा देता है। फिर पहला चोर मोबाइल लेकर उस लड़के के पास जाता है और उसे भी जेब खाली करने के लिए कहता है, लेकिन लड़का इशारों में कहता है-मेरे पास कुछ नहीं है।

यह सुन पहला चोर बाइक की ओर बढ़ जाता है। पलक झपकते दोनों चोर बाइक पर सवार होकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। इसके बाद वॉचमैन हक्का बक्का रह जाता है। कुछ पल के बाद खड़े होकर चोर को देखने सड़क पर आता है। तब तक बहुत देर हो जाती है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।

chat bot
आपका साथी