तालिबानी समर्थक ने खास अंदाज में करवाया वीजा वेरिफाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के तख्तापलट के बाद से देश में अस्थिरता बनी हुई है। इसी बीच काबुल में आत्मघाती हमला से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। संयुक्त राष्ट्र संघ समेत अफगानिस्तान में स्थिति सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 01:24 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 01:27 PM (IST)
तालिबानी समर्थक ने खास अंदाज में करवाया वीजा वेरिफाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
तालिबानी समर्थक ने खास अंदाज में करवाया वीजा वेरिफाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों अफगानिस्तान में अस्थिरता से संबंधित सैकड़ों वीडियो शेयर हो रहे हैं। इनमें अफगानिस्तान की बदहाली का सजीव चित्रण देखा जा सकता है। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ गनी के तख्तापलट के बाद से देश में अस्थिरता बनी हुई है। इसी बीच काबुल में आत्मघाती हमला से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। संयुक्त राष्ट्र संघ समेत विश्व के सभी देशों द्वारा अफगानिस्तान में स्थिति सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Pehchaan Kaun....☺️☺️☺️😊😊

पहचाना कौन ?😊😊😊☺️☺️ pic.twitter.com/M6CJ2u3KRn

— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) August 28, 2021

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो तालिबानी समर्थक पर फिल्मांकन किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के चेक पॉइंट पर कई लोग लाइन में खड़े हैं। वहीं, एक महिला अधिकारी वीजा चेक करने में व्यस्त हैं। तभी एक व्यक्ति डैशिंग लुक में वीजा काउंटर पर जाकर अपना वीजा वेरिफाई करने के लिए देता है।

महिला अधिकारी स्थानीय भाषा में कहती हैं कि उनकी शक्ल नहीं मिल रही है। उस समय व्यक्ति भी स्थानीय भाषा में कहता है कि तस्वीर मेरी ही है। फिर भी महिला अधिकारी नकार देती हैं। यह देख व्यक्ति बोलता है-एक मिनट रुको। फिर व्यक्ति पहले चश्मा पहनकर दिखाता है। उस समय बोलता है-देखो, मैं ही हूं। इसके बावजूद महिला अधिकारी न कह देती हैं। फिर व्यक्ति मूंछें लगाकर कहता है-अब सही है।

महिला अधिकारी फिर नकार जाती हैं। तब व्यक्ति पहले पठानी गमछा ओढ़ लेता है। उस समय महिला अधिकारी कहती हैं-हां, पर पूरी तरह से नहीं मिल रही है। इससे व्यक्ति गुस्सा हो जाता है और ऐ.के.47 लेकर पूछता है-अब भी कोई शक है। यह देख महिला अधिकारी बोलती हैं-अब कोई शक नहीं है। यह तस्वीर तो बिल्कुल आपकी है। वीडियो बेहद ही हास्यास्पद है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पहचान कौन। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं।

Image Credit: IPS Rupin Sharma

chat bot
आपका साथी