चप्पल-तोड़ पिटाई प्रतियोगिता में पाकिस्तानियों ने जीता सबका दिल, वीडियो देख मुस्करा उठेंगे

इस खेल में दो व्यक्ति विपरीत दिशा में खड़े होकर एक दूसरे को बाहों के माध्यम से पकड़ रखे हैं। वहीं पैरों को फैलाकर रखा है ताकि पैरों के माध्यम से व्यक्ति आ जा सके। कुछ लोग दूर में खड़े होकर खेल को देख रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:22 PM (IST)
चप्पल-तोड़ पिटाई प्रतियोगिता में पाकिस्तानियों ने जीता सबका दिल, वीडियो देख मुस्करा उठेंगे
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 हजार बार देखा गया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के किसी प्रांत में ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल में आसपास के लोग ही शामिल हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि यह खेल स्थानीय क्षेत्रों में बेहद पॉपुलर है। इसके लिए स्थानीय लोग दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं। यह खेल बेहद ही मजेदार है। सोशल मीडिया पर लोग इसे पाकिस्तानी ओलंपिक की संज्ञा दे रहे हैं।

#RuralOlympics2021 in #Pakistan@Cryptic_Miind @RoflGandhi_ @hvgoenka @DrKumarVishwas pic.twitter.com/7CDiPRZexi— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) August 3, 2021

इस खेल में दो व्यक्ति विपरीत दिशा में खड़े होकर एक दूसरे को बाहों के माध्यम से पकड़ रखे हैं। वहीं, पैरों को फैलाकर रखा है, ताकि पैरों के माध्यम से व्यक्ति आ जा सके। कुछ लोग दूर में खड़े होकर खेल को देख रहे हैं। जबकि, दो व्यक्ति अपने हाथ में एक चप्पल लेकर खड़े हैं। तभी दूर खड़ा एक व्यक्ति सीटी बजाकर खेल शुरू करने की सलाह देते हैं। इसके बाद खेल शुरू होता है। एक व्यक्ति पैरों के माध्यम से पार होता है। फिर दूसरा पार होता है। इस क्रम में दोनों एक दूसरे से चप्पल से पिटाई करते हैं। यह दृश्य बेहद मजेदार है। आप वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस खेल के बाद दोनों व्यक्ति को उपचार कराना पडा होगा या दर्द निवारक दवा लेनी पड़ी होगी।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- पाकिस्तान में ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं। एक यूजर राकेश ने लिखा है-गेम काफी शानदार है मज़ाकिया गेम। एक अन्य यूजर ने लिखा है-सर, आपके पास उम्दा कलेक्शन है।

chat bot
आपका साथी