जान हथेली पर लेकर वृद्ध महिला ने तेंदुए से की ऐसी लड़ाई, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जगह पर रात के अंधेरे में वृद्ध महिला घर के बाहर आकर बरामदे पर बैठ जाती हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि मानो वृद्ध महिला कमरे में असहज महसूस कर रही थी।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:11 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:19 AM (IST)
जान हथेली पर लेकर वृद्ध महिला ने तेंदुए से की ऐसी लड़ाई, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में एक वृद्ध महिला ने वृद्धावस्था में जिस अंदाज में तेंदुआ से लड़ाई की है। वह काबिलेतारीफ है। साथ ही यह पता चलता है कि वृद्ध महिला अपने जमाने में बहादुर योद्धा रही हैं। जरा सी चूक होने पर वृद्ध महिला की जान भी जा सकती थी, लेकिन महिला ने बहादुरी से न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि तेंदुए को बाहर घर से भगा दिया।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जगह पर रात के अंधेरे में वृद्ध महिला घर के बाहर आकर बरामदे पर बैठ जाती हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि मानो वृद्ध महिला कमरे में असहज महसूस कर रही थी। इस स्थिति में वृद्ध महिला ताजी हवा के लिए बाहर आ गई और आंगन के बरामदे में बैठ गई। वृद्ध महिला बैठकर आराम महसूस कर रही थी कि तभी पीछे से एक तेंदुआ अपने शिकार की तलाश में आंगन में आ धमकता है।

CCTV footage of an old lady thwarting the attack of leopard with a stick in Aarey Colony. pic.twitter.com/F6LxDmeXhf

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 30, 2021

वृद्ध महिला तेंदुआ से बेखबर होकर कुछ सोचती रहती हैं। उसी समय तेंदुआ पीछे से हमला कर देता है। वृद्ध महिला तेंदुए को देख पहले घबरा जाती है। हालांकि, उसके आक्रमण को भांपकर जल्द संभल जाती है और अपनी छड़ी से तेंदुआ को भगाने की कोशिश करने लगती है। इसी क्रम में वृद्ध महिला बरामदे पर गिर जाती है। इसके बावजूद वह अपनी छड़ी को नहीं छोड़ती है।

वृद्ध महिला हवा में लाठी भांजने की मुद्रा में छड़ी लहराने लगती है। यह देख तेंदुआ असहज हो जाता है। वीडियो में कई बार वृद्ध महिला छड़ी से तेंदुआ पर सफल प्रहार करती दिख रही हैं। इसके चलते वृद्ध महिला अपनी जान बचाने में सफल हो पाती है। यह देख तेंदुआ मन ही मन में सोचता है-यहां से भागने में ही भलाई है। इसके बाद चीता नौ दो ग्यारह हो जाता है। शोरगुल सुन घर के सभी लोग दौड़कर आते हैं। अपनी माता जी का हालचाल जानते हैं। वृद्ध महिला कुशल होने की बात कहती है। यह पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो जाता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को 26 हजार बार देखा गया है और लगभग 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर वृद्ध महिला की तारीफ की है।

Image Credit: IFS Sushant Nanda

chat bot
आपका साथी