वैक्सीन न लेने वाले व्यक्ति को मिली ऐसी सजा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जो वैक्सीन से डरते हैं उनके लिए। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:00 AM (IST)
वैक्सीन न लेने वाले व्यक्ति को मिली ऐसी सजा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई है। वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नर्स वृद्ध व्यक्ति का ख्याल रख रही है। वृद्ध व्यक्ति डायनिंग टेबल पर बैठकर नाश्ता करने की तैयारी कर रहे हैं। तभी नर्स आकर बोलती है कि आपकी सुई का समय हो गया है। यह सुन वृद्ध व्यक्ति भाव खाने लगते हैं और नर्स को सुई न लेने की बात कहते हैं। तभी नर्स कहती है कि सांकेतिक भाषा में कहती है कि सुई तो जरूरी है। यह आपको लेनी ही पड़ेगी। डॉक्टर ने साफ कहा है कि आपको सुई जरूर लगाई जाए।

Jo vaccine se darte hain, unke liye.☺️ pic.twitter.com/909HxYn3z1— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 21, 2021

नर्स के हाथ में सुई देख वृद्ध व्यक्ति अपनी जगह पर खड़े हो जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं कि मुझे सुई नहीं लेनी है। यह कहते-कहते वृद्ध व्यक्ति वहां से जाने लगते हैं। उस समय नर्स को कुछ समझ नहीं आता है और सुई वृद्ध व्यक्ति की ओर फेंकती है। सुई वृद्ध व्यक्ति को लग जाती है। जब वृद्ध व्यक्ति पलटकर देखने लगते हैं, तो दूसरी ओर से व्यक्ति दरवाजा खोलता है। इससे वृद्ध व्यक्ति को पूरी सुई लग जाती है। यह वीडियो कोरोना वैक्सीन से डरने वाले व्यक्ति के लिए है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जो वैक्सीन से डरते हैं, उनके लिए। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं। एक यूजर मोहित ने लिखा है-बिल्कुल सही बात ,इन्होंने भी बिल्कुल 90 डिग्री पर लगाया हैं, इंजेक्शन। एक अन्य यूजर ने लिखा है-Perfect shot।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।

chat bot
आपका साथी