परेड कमांडर को बंदर ने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठ होकर कदम तालकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं दूर खड़ा बंदर कमांडर की गलती को पकड़ लेता है। वह कुछ पल सोचता है और फिर मन ही मन सोचता है कि कमांडर को गलती का एहसास दिलाना जरूरी है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:06 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:06 PM (IST)
परेड कमांडर को बंदर ने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में बंदर ने जिस तरह से कमांडर को सबक सिखाया है। वह वाकई में हास्यास्पद है। हालांकि, इससे अंग्रेजी की कहावत चरितार्थ साबित होती है-Nobody Is Perfect. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी पुलिस छावनी में परेड मार्च किया जा रहा है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि स्वतंत्रता दिवस की परेड की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रिहसर्ल किया जा रहा है।

पुलिसकर्मी जोश और उमंग के साथ पंक्ति में खड़े होकर कमांडर के आदेश के इंतजार में हैं। तभी परेड को शुरू करने का आदेश देते हैं। कमांडर भी साथ में पैदल मार्च यानी परेड कर रहे हैं। इस दौरान कमांडर परेड की धुन में पंक्ति से दो कदम बाहर आ जाते हैं। इस बात की खबर कमांडर को नहीं होती है। पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठ होकर कदम तालकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, दूर खड़ा बंदर कमांडर की गलती को पकड़ लेता है।

Monkey felt left out by the commander pic.twitter.com/NBwpubbQxf

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 23, 2021

वह कुछ पल सोचता है और फिर मन ही मन सोचता है कि कमांडर को गलती का एहसास दिलाना जरूरी है। तभी भविष्य में गलती नहीं दोहराएंगे। फिर क्या-बंदर अपने स्वाभाविक तरीके से उछल-उछल कर कमांडर के पास आ पहुंचता है। कमांडर इस बात से बेखबर हैं। तभी बंदर पीछे से कमांडर को जोर का धक्का देता है। इससे कमांडर का शारीरिक संतुलन बिगड़ जाता है। सिर से टोपी नीचे गिर आता है और कमांडर दो कदम अंदर पंक्ति में आ पहुंचते हैं। जब तक कमांडर कुछ समझ पाते, तब तक बंदर नौ दो ग्यारह हो जाता है। पुलिसकर्मी भी तिरछी नजर से कमांडर को दखने लगते हैं। हालांकि, परेड को बंद नहीं किया जाता है और सभी एक साथ आगे बढ़ जाते हैं।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 1 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर कुछ लोगों ने बंदर की जमकर तारीफ की है। एक यूजर मनीष ने लिखा है-हलकट बंदर।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी