बंदर से मस्ती करना पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पार्क में बंदर आराम फरमा रहा है। वह बेहद शांत है। इससे साफ़ पता चलता है कि वह मंत्रणा कर रहा है। तभी एक व्यक्ति भी पार्क में आ जाता है। यह पार्क मॉल के बेहद नजदीक है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बंदर स्वभाव से काफी चंचल होता है। वह एक जगह स्थिर होकर बैठना पसंद नहीं करता है। साथ ही नकल करने में भी बंदर आगे रहता है। एक बार पता लग जाने के बाद बंदर उस कार्य को करने में देर नहीं करता है। यह वीडियो प्रमाण है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में व्यक्ति को बंदर के साथ मस्ती करना महंगा पड़ा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पार्क में बंदर आराम फरमा रहा है। वह बेहद शांत है। इससे साफ़ पता चलता है कि वह मंत्रणा कर रहा है। तभी एक व्यक्ति भी पार्क में आ जाता है।
— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) October 18, 2021
यह पार्क मॉल के बेहद नजदीक है। इससे पता लग रहा है कि बंदर खाने-पीने की साथ ठंडी हवा के लिए पार्क में आता है। तभी व्यक्ति बंदर के पास आकर बैठ जाता है और बंदर के साथ मस्ती करने लगता है। व्यक्ति इधर-उधर अपनी नजर घुमाता है, तो व्यक्ति की नजर एक डंडे पर पड़ती है। वह डंडे को उठाकर लाता है और बंदर को डंडे से कैसे पीटा जाता है। इसकी ट्रेनिंग देने लगता है।
इसी क्रम में वह कई बार बंदर को डंडे से मारना सिखाता है। हालांकि, इसमें वह सफल नहीं हो पाता है। जब कई बार भी मारने के बाद वह बंदर को नहीं सीखा पाता है, तो डंडा छोड़ देता है। बंदर भी इसी फ़िराक में था। जैसे ही व्यक्ति डंडा छोड़ता है। उसी समय बंदर डंडा उठाकर जोर की लगाता है। इससे व्यक्ति की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, आसपास खड़े सभी लोग व्यक्ति की बचकानी हरकत देखकर हंसने लगते हैं। डंडे की चोट से व्यक्ति के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।