बंदर ने राह चलते आदमी की ली ऐसी खबर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति मस्ती में अपने घर या बाजार की ओर जा रहा है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि बंदर की उस व्यक्ति से कोई परानी रंजिश है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:09 AM (IST)
बंदर ने राह चलते आदमी की ली ऐसी खबर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
बंदर ने राह चलते आदमी की ली ऐसी खबर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में बंदर ने राह चलते व्यक्ति की ऐसी खबर ली है कि व्यक्ति अंत तक नहीं समझ पाता है कि उसे धक्का किसने दिया। जब उसे कुछ समझ नहीं आता है तो वह प्रेतात्मा की बात मान उठकर आगे बढ़ जाता है।

Fake encounter.... pic.twitter.com/z7GoockSmQ— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 8, 2020

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति मस्ती में अपने घर या बाजार की ओर जा रहा है। इस दौरान एक बंदर घात लगाए बैठा था। वीडियो देख ऐसा लगता है कि बंदर की उस व्यक्ति से कोई पुरानी रंजिश है। हालांकि, इस समय व्यक्ति बंदर से बेखबर है। वह अपनी चाल में आगे बढ़ता जा रहा है। जब बंदर की नजर उस व्यक्ति पर पड़ती है, तो वह सोचता है कि आज मौका मिल गया है। आज तो इसे सबक जरूर सीखाऊंगा।

इसके बाद जब वह व्यक्ति कुछ आगे तक बढ़ जाता है। तब वह बंदर दौड़कर आता है और व्यक्ति को पीछे से धक्का देकर बिजली की तरह नौ दो ग्यारह हो जाता है। बंदर के धक्के से व्यक्ति नीचे गिर जाता है। जब उठकर खड़ा होता है, तो इधर-उधर नजरें फेरता है। उस समय व्यक्ति को चारों तरफ कुछ दिखाई नहीं देता है। वह सोच में पड़ जाता है कि शायद कोई भूत-प्रेत है। उस समय वह बिना समय गवाएं, वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझता है। इसके बाद वह आगे बढ़ जाता है। वीडियो बेहद हास्यास्पद है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-फेक एनकाउंटर। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं, जिनमें उन्होंने वीडियो की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र जनार्दन ने लिखा है-पता ही नहीं चला उसे। एक अन्य यूज़र कपिल ने लिखा है- बहुत ही सराहनीय कार्य।

Video And Image Credit Goes To IFS Office Sushant Nanda

chat bot
आपका साथी