शराबी के देसी ठुमके के चलते सड़क पर लगी जाम, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मुसीबत में सच्चा दोस्त ही काम आता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 02:44 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 02:44 PM (IST)
शराबी के देसी ठुमके के चलते सड़क पर लगी जाम, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में व्यक्ति ने जिस तरह से गाड़ी निकालवाने की एक्टिंग की है। वह काबिलेतारीफ और हास्यास्पद है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गली के बाहर सड़क पर खड़ा है और दूसरे व्यक्ति को गाड़ी निकालने में मदद कर रहा है। तभी एक लड़की गाड़ी लेकर आ रही होती है। यह देख लड़का गाड़ी को दाएं-बाएं करने की इशारा करता है। लड़की गाड़ी खड़ी कर इंतज़ार करने लगती है। लड़का हाथों से इशारा कर वेट करने के लिए कहता है। इससे गली में जाम लग जाता है।

A friend in need.....

So helpful.... pic.twitter.com/dcrfSM6d9F

— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) May 25, 2021

तभी कैमरा गली में रोल किया जाता है। यह देख लोग हंसते-हसंते लोटपोट हो रहे हैं। गली के बाहर लड़का एक शराबी को बाहर आने की इशारा दे रहा है। शराबी टेढ़ी-मेढ़ी चाल चलकर बाहर आने की कोशिश कर रहा है। इस क्रम में वह कई बार लड़खड़ाता है। फिर भी आगे बढ़ने की कोशिश करता है। लड़की यह देख गुस्से में आ जाती है और लड़के पर गुस्सा जाहिर करती है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि शराबी को मदद करने वाले व्यक्ति की खबर नहीं है। वह अपनी चाल में मस्त होकर चल रहा है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मुसीबत में सच्चा दोस्त ही काम आता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं। एक यूजर मोहित ने लिखा है-मस्तराम मस्ती में , चाहे जाम लगों बस्ती में।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।

chat bot
आपका साथी