वेन डीजल के हमशक्ल पर चढ़ा टोक्यो ओलिंपिक का बुखार, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जिम में एक व्यक्ति अजीबोगरीब स्टाइल में एक्सरसाइज कर रहा है। व्यक्ति की शक्ल बिल्कुल वेन डीजल की तरह है। लोग व्यक्ति को वेन डीजल की हमशक्ल बता रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:35 AM (IST)
वेन डीजल के हमशक्ल पर चढ़ा टोक्यो ओलिंपिक का बुखार, वीडियो देख हो जाएंगे दंग
इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। टोक्यो ओलिंपिक का आगाज हो चुका है। इससे पहले कोरोना महामारी के चलते टोक्यो ओलंपिक को साल 2020 में रद्द कर दिया गया था। वर्तमान समय में जापान पदक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, भारत की तरफ से मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। सोशल मीडिया पर भी टोक्यो ओलिंपिक का बुखार धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।

😐 pic.twitter.com/65aXEI4UEu— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) July 26, 2021

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जिम में एक व्यक्ति अजीबोगरीब स्टाइल में एक्सरसाइज कर रहा है। व्यक्ति की शक्ल बिल्कुल वेन डीजल की तरह है। लोग व्यक्ति को वेन डीजल की हमशक्ल बता रहे हैं। इसमें व्यक्ति लाल रंग का टी-शर्ट, हॉफ पेंट और स्पोर्ट सूज पहन रखा है। साथ ही वेन डीजल की तरह दिखने के लिए व्यक्ति ने अपने बाल भी हटा लिए हैं। इसके लिए व्यक्ति हूबहू वेन डीजल की तरह दिख रहा है। जिम में कई लोग वर्कआउट कर रहे हैं। उस समय व्यक्ति पुश अप करने लगता है।

इस दौरान व्यक्ति बैक फ्लिप के अंदाज में हवा में ऊपर उठ जाता है। इस मुद्रा में कुछ पल रुकता है। यह देख जिम के बाकी लोग आश्चर्य प्रकट करते हैं। वहीं, व्यक्ति दूसरी बार भी पुश अप कर हवा में उछलता है और कुछ सेकेंड रूककर पुनः पहली अवस्था में आ जाता है। वीडियो देख प्रतीत होता है कि इस तरह की एक्सरसाइज करने के लिए व्यक्ति ने कड़ी मेहनत की है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। कई लोगो ने कंमेट कर व्यक्ति की तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।

chat bot
आपका साथी