समुद्र की लहरों में व्यक्ति ने किया खतरनाक स्टंट, नाव के उड़ गए परखच्चे

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि समुद्र की लहरों के बीच कोई प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। काफी संख्या में लोग उपस्थ्ति हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चियर्स कर रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:14 PM (IST)
समुद्र की लहरों में व्यक्ति ने किया खतरनाक स्टंट, नाव के उड़ गए परखच्चे
समुद्र की लहरों में व्यक्ति ने किया खतरनाक स्टंट, नाव के उड़ गए परखच्चे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में व्यक्ति ने समुद्र की लहरों में खतरनाक स्टंट किया है। यह जानलेवा हो सकता था क्योंकि उसकी नाव के परखच्चे उड़ गए हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि समुद्र की लहरों के बीच कोई प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

pic.twitter.com/BZXiQLvHK0— because men live less (@menlivesless) July 11, 2020

काफी संख्या में लोग उपस्थ्ति हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चियर्स कर रहे हैं। हालांकि, मौसम सुहाना है और समुद्र में तैरने के लिए अनुकूल लहरें भी है, लेकिन खतरनाक स्टंट के लिए कतई नहीं है। इस बीच एक व्यक्ति अपनी नाव लेकर समुद्र में घुसता है। तभी समुद्र की लहरें तेज़ उठने लगती है।

लोगों के हौसला अफ़ज़ाई से ऐसा लगता है कि मानो वह अनुभवहीन है और उसे समुद्र की लहरों के बारे में कुछ ज्यादा पता नहीं है। कुछ लोग अपनी नाव से लहरों पर मजे ले रहे हैं। जब वह व्यक्ति लहरों के पास पहुंचने वाला होता है कि लहरें विकराल रूप धारण कर लेती है। उस समय लोग उसे जोर जोर से समुद्र में कूदने की सलाह देते हैं।

वह घबरा जाता है और जब उसे कुछ नहीं सूझता है तो समुद्र में छलांग लगा देता है। समुद्र की लहरें इतनी तेज़ रहती है कि नाव के परखच्चे उड़ जाते हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि व्यक्ति सही सलामत है, लेकिन इस तरह का स्टंट जानलेवा हो सकता है। उस व्यक्ति के साथ नाव में एक और व्यक्ति रहता है।

 वीडियो को because men live less ने शेयर किया है

इस वीडियो को because men live less ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 70 हजार अधिक लोग देख चुके हैं और 1500 सौ से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 3500 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होंने व्यक्ति के डाइव की आलोचना की है।

chat bot
आपका साथी