देखें क्या हुआ- जब नन्हें डॉगी ने दोस्त को शराब पीने से रोका

तभी नन्हा डॉगी दौड़कर कर व्यक्ति के पास आता है लेकिन रूम की दशा देखकर वह समझ जाता है। आज तो शाम रंगीन की जा रही है। जाम पर जाम लगाया जा रहा है। स्नैक्स और नमकीन के रैपर से घर गंदा किया जा रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:50 PM (IST)
देखें क्या हुआ- जब नन्हें डॉगी ने दोस्त को शराब पीने से रोका
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नन्हें डॉगी ने दोस्ती की मिसाल पेश की है। इससे पहले भी कई अवसर पर नन्हें डॉगी ने सच्चे दोस्त होने का परिचय दिया है। लोग नन्हें डॉगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बियर की बोतल लेकर पीने (ड्रिंक) बैठा है। गिलास जाम से भरा है। साथ में बियर की बोतल भी रखी है। हालांकि, बोतल आधी है। इससे पता चलता है कि व्यक्ति बड़ी देर से ड्रिंक कर रहा है।

👌👌☺️😊😊 pic.twitter.com/Oeg9mst2ON— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 19, 2021

तभी नन्हा डॉगी दौड़कर कर व्यक्ति के पास आता है, लेकिन रूम की दशा देखकर वह समझ जाता है। आज तो शाम रंगीन की जा रही है। जाम पर जाम लगाया जा रहा है। स्नैक्स और नमकीन के रैपर से घर गंदा किया जा रहा है। वह मन ही मन सोचता है। यह मुझसे बर्दाश्त नहीं होगा और फिर मुझे रात में वॉकिंग पर कौन ले जाएगा। यह सब सोच नन्हा डॉगी सोचता है कि क्यों न दोस्त (मालिक) को शराब पीने से रोका जाए। यह सोच नन्हा डॉगी आगे बढ़ता है।

व्यक्ति अपनी हाथ में जाम लेकर बैठा है। शायद पीने की सोच रहा है। यह देख डॉगी आपने आगे वाले पांव से व्यक्ति को शराब न पीने का अनुरोध करता है। उस समय व्यक्ति नन्हें दोस्त की फरियाद को ठुकरा देता है। इसके बाद नन्हा डॉगी व्यक्ति के गोद में आकर सांकेतिक भाषा में शराब न पीने की सलाह देता है। फिर भी व्यक्ति जाम हाथ में उठा लेता है।

जब नन्हें डॉगी को कुछ नहीं सूझता है, तो फर्श पर लेटकर कहता है-मैं भी अनशन पर बैठता हूं। अब देखता हूं-दोस्ती बड़ी है शराब। यह देख व्यक्ति का दिल पिघल जाता है और जाम को दूसरी तरफ रखकर डॉगी को प्यार करने लगता है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- वर्क फ्रॉम होम के बाद काम पर लौटने का नजारा। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।

chat bot
आपका साथी