सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची बाइक चालक की जान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति को खरोंच भी नहीं आती है। हालांकि व्यक्ति कुछ पल के लिए अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है। उसे समझ नहीं आता है कि आखिर उसकी जान कैसे बच गई है। तभी एक व्यक्ति बाइक चालक को उठाकर कुशल मंगल पूछता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:58 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची बाइक चालक की जान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
खबरों की मानें तो यह घटना गुजरात के दाहोद की है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख एक पल के लिए आपकी सांसे रुक जाएंगी। यह वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी व्यस्त सड़क पर गाड़ियां का आवागमन जारी है। कई बाइकर्स भी आ जा रहे हैं। बारिश होने के चलते सड़क पर फिसलन जैसी स्थिति बन गई है। कई जगहों पर गड्ढों के स्पॉट भी देखे जा रहे हैं और उनमें बारिश का पानी भरा हुआ है।

#Helmet saves life...

#ट्रैक्टर का पूरा #पहिया सर के उपर से होकर गुज़र गया लेकिन #बाइकचालक को कुछ नहीं हुआ ।👌 pic.twitter.com/TIG3wtgV6P

— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) September 18, 2021

उस समय एक व्यक्ति पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर सड़क से गुजर रहा होता है। तभी एक ट्रैक्टर-ट्राली भी विपरीत दिशा से आ रहा होता है। जलजमाव होने की वजह से व्यक्ति को गढ्ढा नजर नहीं आता है और वह बाइक लेकर गढ्ढे में गिर जाता है। इस दौरान व्यक्ति और पीछे बैठी महिला अपने बच्चे के साथ ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे आ जाते हैं। महिला अपने बच्चे के साथ सुरक्षित बच निकलती है, लेकिन व्यक्ति ट्राली के पहिए के नीचे आ जाता है।

उस समय बड़ा चमत्कार देखने को मिलता है। व्यक्ति के सिर से ट्राली गुजरने के बाद भी व्यक्ति की जान बच जाती है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति को खरोंच भी नहीं आती है। हालांकि, व्यक्ति कुछ पल के लिए अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है। उसे समझ नहीं आता है कि आखिर उसकी जान कैसे बच गई है। तभी एक व्यक्ति दौड़कर आता है और बाइक चालक को उठाकर कुशल मंगल पूछता है। ट्राली वाला भी कुछ पल के लिए रुक जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्राली वाले को कुछ कह रही है। वहीं, कुछ लोग बाइक चालक की मदद कर रहे हैं। खबरों की मानें तो यह घटना गुजरात के दाहोद की है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ट्रैक्टर का पूरा पहिया सर के उपर से होकर गुज़र गया लेकिन बाइक चालक को कुछ नहीं हुआ। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं। युजर्स ने व्यक्ति की जान बचने की घटना को बड़ा चमत्कार बताया है।

Image Credit: IPS Rupin Sharma

chat bot
आपका साथी