बारात जाने के लिए व्यक्ति ने अजीबोगरीब अंदाज में की हेयर कटिंग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आग से खेलना...पूर्वोत्तर भारत के किसी जगह पर। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:47 PM (IST)
बारात जाने के लिए व्यक्ति ने अजीबोगरीब अंदाज में की हेयर कटिंग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
बारात जाने के लिए व्यक्ति ने अजीबोगरीब अंदाज में की हेयर कटिंग, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में व्यक्ति ने अजीबोगरीब अंदाज में हेयर कटिंग की है। यह जोखिम भरा है। लोगों को इस तरह की हरकतों से परहेज करनी चाहिए। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुद से हेयर कटिंग कर रहा है। मजेदार बात यह है कि व्यक्ति अपने हेयर कटिंग के लिए कैंची का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, बल्कि आग का सहारा ले रहा है। यह बेहद खतरनाक है।

Aag se khelna🙄🙄🙄🙄🙄

Hair-Styling ☺️😊😢😢😢by #Fire

Somewhere in #North_East India😢😢😢 pic.twitter.com/D1zNSVPTQe

— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) November 30, 2021

इसमें व्यक्ति हॉफ पैंट पहनकर एक स्टूल पर बैठा है और अपने हाथ में एक मशाल लिया है। वहीं, व्यक्ति के दूसरे हाथ में बाइक की साइड मिरर है, जिसके जरिए वह अपने चेहरे को देख रहा है। जबकि, मशाल के जरिए व्यक्ति अपने बालों में आग लगा रहा है। आग से बाल झुलस रहे हैं। फिर व्यक्ति हाथ फेरकर बालों को मनपसंद लुक दे रहा है। व्यक्ति के गेट अप देख ऐसा लगता है कि व्यक्ति बारात जाने की तैयारी कर रहा है। बैकग्राउंड में एक साथ कई कुर्सियां हैं। इससे प्रतीत होता है कि व्यक्ति के घर पर शादी की शहनाई बजने वाली है।

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आग से खेलना...आग से हेयर स्टाइल...पूर्वोत्तर भारत के किसी जगह पर। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर क्वीन ने लिखा है-सर आप ही बताओ अब मैं क्या करु …… ये सब देख के मैं क्या करु। एक अन्य यूजर अजय ने लिखा है- हमारे देश में ऐसे गरीबों की संख्या बहुत हैं जिनके पास अपने बाल कटवाने तक के पैसे नहीं हैं। वहीं, एक अन्य यूजर राजीव ने लिखा है-इस प्रक्रिया में सबसे पहले स्प्रिट सर में लगा के किया जाता है। इसके साथ साथ स्प्रिट का दहन दिखता है।

Image Credit: Rupin Sharma IPS

chat bot
आपका साथी