'कैच पिग' प्रतियोगिता में लड़कियों के छूटे पसीने, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इसको पकड़ो तो जानें। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 12:00 PM (IST)
'कैच पिग' प्रतियोगिता में लड़कियों के छूटे पसीने, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में लड़कियां जिस तरह से आखों में पट्टी बांधकर पिग के बच्चे को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जगह पर 'कैच पिग' प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोग मैच देखने आए हैं और अपने प्रतिभागी का ताली बजाकर हौसलाअफजाई कर रहे हैं। इससे प्रतिभागी के दिल में भी कुछ कर गुजरने की तमन्ना जाग उठती है।

इसको पकड़ो तो जानें☺️☺️☺️☺️☺️ pic.twitter.com/HMjAKfchcW— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 18, 2021

तभी रेफरी सिटी बजाकर मैच शुरू करने की सलाह देता है। इसके बाद दो लड़कियां आंखों पर पट्टी बांधकर पिग पकड़ने की कोशिश करती हैं। यह दृश्य देखने लायक होता है। जब लड़कियां पिग के बजाय एक दूसरे को पकड़ लेती हैं। यह क्रम बार-बार दोहराया जाता है। यह देख लोग हंसने लगते हैं। इसके बावजूद लड़कियां पिग पकड़ नहीं पाती हैं और एक दो बार टकरा जाती हैं। यह प्रतियोगिता बेहद ही हास्यास्पद है, लेकिन बुद्धि विकास में सहायक हो सकता है। इस तरह का खेल कुछ जगहों पर खेला जाता है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इसको पकड़ो तो जानें। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं। एक यूजर राजीव ने लिखा है-इनको खुली आंखों पकड़ना मुश्किल है, ये तो बंद आंखों से पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने महिपाल सिंह ने लिखा है-इन्हें पकड़ने के लिए आर्मी को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी