Viral Video: धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड ने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

Viral Video इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी ब्वॉय अपनी बाइक से उचित गंतव्य (एड्रेस) पर आता है। वहीं व्यक्ति (ब्वॉयफ्रेंड) गेट के बाहर कुरियर वाले की इंतजार में रहता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि व्यक्ति को गिफ्ट की जानकारी दी थी।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 04:44 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 04:44 PM (IST)
Viral Video: धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड ने सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
ऑनलाइन दुनिया में प्यार सोच समझकर करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: आजकल सबकुछ ऑनलाइन होता जा रहा है। टिकट बुकिंग से लेकर कुकिंग की सभी चीजें ऑनलाइन मिल जाती हैं। खासकर कोरोना काल में ऑनलाइन शॉपिंग का महत्व बढ़ गया है। लोग संक्रमण से बचाव के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। इस क्रम में ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो प्यार में धोखा देने वाले को सबक सीखाने के लिए है।

Try ...☺️☺️ #OnlineDelivery Services

Any thing can be delivered #Online these days 😁😁😁😂

Good morning folks pic.twitter.com/ah1Jj2a0Qn

— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 11, 2021

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी ब्वॉय अपनी बाइक से उचित गंतव्य (एड्रेस) पर आता है। वहीं, व्यक्ति (ब्वॉयफ्रेंड) गेट के बाहर कुरियर वाले की इंतजार में रहता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि डिलीवरी ब्वॉय ने पहले ही व्यक्ति को फोन कर गिफ्ट की जानकारी दी थी। उस समय डिलीवरी ब्वॉय गेट के समीप खड़े व्यक्ति को एक थप्पड़ रसीद देता है।

जब तक व्यक्ति कुछ समझ पाता है, तब तक डिलीवरी ब्वॉय दूसरा थप्पड़ भी जड़ देता है। व्यक्ति अपने गाल सहलाता रहता है। उस समय डिलीवरी ब्वॉय गिफ्ट मिलने की प्रमाणिकता के लिए स्लिप पर साइन भी करवा लेता है। व्यक्ति हक्का बक्का देखता रह जाता है और डिलीवरी ब्वॉय दूसरे धोखेबाज को थप्पड़ मारने निकल जाता है। डिलीवरी ब्वॉय की बाइक पर ऑनलाइन थप्पड़ जड़ने की सेवा के लिए कांटेक्ट नंबर भी दिया गया है।

वहीं, वीडियो देख लगता है कि व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया था। उस समय से लड़की बदला लेने और सबक सीखाने की फ़िराक में थी। अंत में लड़के को कामयाबी मिल जाती है। इसके लिए ऑनलाइन दुनिया में प्यार सोच समझकर करें। अगर प्यार हो जाए, तो शिद्दत से निभाएं। अगर धोखा देते हैं, तो थप्पड़ खाने के लिए तैयार रहें।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- इन दिनों सबकुछ ऑनलाइन डिलीवर होता है, इसे जरूर ट्राई कीजिए। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं। एक यूजर शैलेस ने लिखा है- सर आप जो हैं न बहुत ही कमाल के इंसान है।

chat bot
आपका साथी