गाय को गहरी नींद सुलाने के लिए लड़की ने गिटार बजाकर सुनाई लोरी, यूजर्स कर रहे हैं सलाम

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गौशाला के बाहर एक लड़की अपनी गिटार बजा रही है। वहीं गाय मुग्ध भाव से गिटार की तान सुन रही है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि लड़की रोजाना गाय को गिटार बजाकर गाना सुनाती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:20 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:20 AM (IST)
गाय को गहरी नींद सुलाने के लिए लड़की ने गिटार बजाकर सुनाई लोरी, यूजर्स कर रहे हैं सलाम
वीडियो से प्यार की परिभाषा का पता चलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में लड़की ने जिस तरह से गाय की भावनाओं का सम्मान किया है। वह प्रशंसनीय है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गौशाला के बाहर एक लड़की अपनी गिटार बजा रही है। वहीं, गाय मुग्ध भाव से गिटार की तान सुन रही है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि लड़की रोजाना गाय को गिटार बजाकर गाना सुनाती है।

Most animals are sentient which means they have the ability to feel i.e both positive feelings like joy, excitement.. and negative feelings like pain, distress, fear. This is a very important aspect to assess the animal welfare. Animal behaviour is an outcome based on this. https://t.co/xaq4Q6nuMx— Sudha Ramen IFS 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) July 28, 2021

आज भी गाय तय समय पर गाना सुनने के लिए लॉन में आकर बैठी है। बीच-बीच में आवाज लगाकर एहसास दिलाती है कि जल्दी आओ, मैं आ चुकी हूं। लड़की भी वक्त की पूरी पाबंद है। गाय की आवाज़ सुनकर अपनी गिटार और चटाई लेकर बाहर आती है। गाय दो कदम आगे बढ़कर जाती है और लड़की को कंपनी देती है। फिर दोनों साथ लॉन में आकर बैठ जाते हैं। गाय की मनोभाव देख लगता है कि गाय कुशल-क्षेम भी पूछती है।

लड़की लाड़-प्यार कर एहसास दिलाती है कि वह ठीक है। साथ ही शुक्रिया भी कहती है। इसके बाद संगीत कार्यक्रम शुरू होता है। लड़की गिटार बजाती है और गाना सुनाती है। गाय मस्त होकर गाने को सुनती है। कुछ पल बाद बच्चे की तरह इठलाकर प्यार जताने लगती है। इस क्रम में गाय मैट पर ही सो जाती है। लड़की गाय को सहलाती है। गाय गाना सुनते-सुनते बच्चे की तरह सो जाती है। दृश्य बेहद मनमोहक और प्यारा है। वीडियो से प्यार की परिभाषा का पता चलता है।

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 21 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 100 लोगों ने पसंद किया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट सुधा रमन से ली गई है।

chat bot
आपका साथी