कोरोना काल में पिता ने बेटी की ऐसी की विदाई, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

कुछ कदम चलने के बाद लड़की पलटकर अपने पिता को देखने लगती है। पिता भी भावुक हो जाता है। यह देख लड़की दौड़कर वापस आ जाती है। फिर कुछ मंत्रणा कर पिता लड़की को विदा कर देता है। वहीं भाई आंसू बहाकर रो रहा होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 02:10 PM (IST)
कोरोना काल में पिता ने बेटी की ऐसी की विदाई, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि गांव की सीमा पर पिता, चाचा और भाई सब मिलकर एक लड़की की विदाई कर रहे हैं। लड़की के साथ उसका पति भी उपस्थित है। गांव के बाहर खेत की पगडंडी पर सभी लड़की की विदाई में शिरकत कर रहे हैं। लड़की पिता की बाहों में लिपटकर रो रही है। तभी लड़की का पिता अपने दामाद को जाने की अनुमति देता है।

अगर नहीं गया तो#Corona ke bidai bhi aisi hi hogi, finally,#कोरोना की बिदाई ceremony का advance नज़ारा#BePositive@hvgoenka @RubikaLiyaquat @chitraaum pic.twitter.com/qpjGbYrDao— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) April 25, 2021

उस समय लड़की अपने पति के साथ जाने लगती है। कुछ कदम चलने के बाद लड़की पलटकर अपने पिता को देखने लगती है। पिता भी भावुक हो जाता है। यह देख लड़की दौड़कर वापस आ जाती है। फिर कुछ मंत्रणा कर पिता लड़की को विदा कर देता है। वहीं, भाई आंसू बहाकर रो रहा होता है। लड़की कुछ दूर चलने के बाद फिर से लौटकर आ जाती है। पिता यह देख दोबारा भावुक हो उठता है। गले लगाकर रोने लगता है।

दूर में खड़ा चाचा अपने भाई को हौसला रखने की सलाह देता है। इसके बाद पिता अपने आप को संभालता है और लड़की को विदा कर देते हैं। कुछ दूर जाने के बाद लड़की फिर से लौटकर अपने पिता के पास आ जाती है। यह देख पिता को गुस्सा आ जाता है। फिर क्या पिता अपने जूते उतारकर लड़की को पीटना शुरू कर देत है। लड़की समझ जाती है। अब कोई फायदा नहीं होने वाला है। तभी लड़की उल्टे पांव ससुराल की तरह बढ़ जाती है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-अगर नहीं गया तो...कोरोना के विदाई भी ऐसी ही होगी। कोरोना की बिदाई ceremony का advance नज़ारा। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 100 बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर वीडियो की तारीफ की है। एक यूजर विनय कुमार ने लिखा है-ऐसा लग रहा है जैसे किसी बड़े लोकतंत्र के मसीहों ने अपने नागरिकों को समझा दिया है कि गोल गोल घूमना "राष्ट्रवाद" है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।

chat bot
आपका साथी