ट्रैफिक हवलदार बन हाथी ने व्यक्ति को ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से खेत पर काम करने गया है। उसके साथ एक हाथी भी है। दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। जब काम खत्म हो जाता है तो व्यक्ति अपने घर पर जाने को तैयार होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:01 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:29 PM (IST)
ट्रैफिक हवलदार बन हाथी ने व्यक्ति को ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
बाइक अथवा कार चलाते समय सुरक्षा नियमों का जरूर पालन करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं, बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं। इससे उनकी बहादुरी जाहिर नहीं होती है, बल्कि लापरवाही दिखती है। इसके लिए सड़क पर बाइक अथवा कार चलाते समय सुरक्षा नियमों का जरूर पालन करें। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक हाथी ट्रैफिक हवलदार बना है। यह वीडियो वाकई में बेहद दिलचस्‍प है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से खेत पर काम करने गया है। उसके साथ एक हाथी भी है। दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। जब काम खत्म हो जाता है, तो व्यक्ति अपने घर पर जाने को तैयार होता है। इसके लिए वह अपनी स्कूटी लेकर जाने लगता है। तभी हाथी पीछे से आकर उसके पैर पकड़कर स्कूटी से उतारने लगता है।

वह व्यक्ति हाथी को मानो कहना चाहता है कि काम खत्म हो गया है। अब घर जाने की बारी है। फिर भी हाथी उसके पैर पकड़कर नीचे उतार देता है। इसके बाद हाथी हेलमेट लेकर आता है और व्यक्ति को पहनाता है। जब व्यक्ति हेलमेट पहन लेता है, तो हाथी व्यक्ति को जाने की अनुमति देता है। इसके बाद वह व्यक्ति अपने घर की ओर चल देता है। वहीं, हाथी भी उसके पीछे होकर घर की तरफ चल देता है। वीडियो बेहद ही प्यारा और ज्ञानवर्धक है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 29 हजार बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर हाथी की खूब तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी