शराबी लड़की ने अजीबोगरीब अंदाज में कराया फोटोशूट, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की शराब पीकर नशे में धुत है। वह सही से अपने पांव पर खड़ी नहीं हो पा रही है। तभी कुछ लड़के शराबी लड़की की अजीबोगरीब हरकत को नोटिस कर लेते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:00 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:00 AM (IST)
शराबी लड़की ने अजीबोगरीब अंदाज में कराया फोटोशूट, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में एक शराबी लड़की अजीबोगरीब अंदाज में पोज देती नजर आ रही है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों हास्यास्पद वीडियो शेयर किए जाते हैं। इन्हें देख लोग अपनी सभी परेशानियों को दो पल के लिए भूल जाते हैं। साथ ही कई ज्ञानवर्धक वीडियो भी शेयर होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में एक शराबी लड़की अजीबोगरीब अंदाज में पोज देती नजर आ रही है। यह वीडियो बेहद हास्यास्पद है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की शराब पीकर नशे में धुत है। वह सही से अपने पांव पर खड़ी नहीं हो पा रही है। तभी कुछ लड़के शराबी लड़की की अजीबोगरीब हरकत को नोटिस कर लेते हैं और वीडियो बनाने लगते हैं। लड़की नशे में धुत होकर दीवार पकड़े खड़ी है। वह कुछ सोचना चाह रही है, लेकिन सोच नहीं पाती है। यह सोचकर वह कुछ पल कमर टेढ़ी कर दीवार के सहारे खड़ी रहती है। जब शराबी लड़की कुछ समझ पाती है, तो एक हाथ में बियर की बोतल और दूसरी हाथ से कमर पकड़कर आगे बढ़ती है। इस दौरान शराबी लड़की के पैर लड़खड़ाते नजर आते हैं।

वह किसी तरह अपने को संभालती है, लेकिन नशे में इतनी धुत रहती है कि वह सही से चल नहीं पाती है। टेढ़ी कमर के साथ कुछ कदम की रैंप वॉक के बाद वह बीच सड़क पर बियर की बोतल लेकर धड़ाम से गिर जाती है। वहीं, कुछ लोग शराबी लड़की को हरकतों को देख अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। इस वीडियो क UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से कई वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-इंस्ट्राग्राम तस्वीर के लिए फोटोशूट ? वीडियो को खबर लिखे जाने तक सैकड़ों बार देखा गया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।

chat bot
आपका साथी