डॉक्टर ने अजीबोगरीब अंदाज में किया वृद्ध व्यक्ति का इलाज, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक वृद्ध व्यक्ति बीमार है और इलाज हेतु हॉस्पिटल में एडमिट (भर्ती) है। वीडियो देख लगता है कि वृद्ध व्यक्ति को रीढ़ में दर्द की शिकायत है। वृद्ध व्यक्ति डॉक्टर की इंतजार में है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 09:36 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 09:36 PM (IST)
डॉक्टर ने अजीबोगरीब अंदाज में किया वृद्ध व्यक्ति का इलाज, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
व्यक्ति के गेट अप को देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि वह डॉक्टर है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में डॉक्टर ने जिस अंदाज में (अनुमानित) वृद्ध व्यक्ति का इलाज किया है। वह बेहद खतरनाक है और उससे वृद्ध व्यक्ति की गर्दन पर गंभीर चोट लग सकती थी। वीडियो में वृद्ध व्यक्ति को कराहते हुए साफ देखा जा सकता है।

Treatment 🤨 pic.twitter.com/iVGRSrRMx3

— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) November 15, 2021

इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक वृद्ध व्यक्ति बीमार है और इलाज हेतु हॉस्पिटल में एडमिट (भर्ती) है। वीडियो देख लगता है कि वृद्ध व्यक्ति को रीढ़ में दर्द की शिकायत है। वृद्ध व्यक्ति डॉक्टर की इंतजार में है। उसी बाद एक व्यक्ति वेटिंग रूम में आता है। व्यक्ति के गेट अप को देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि वह व्यक्ति डॉक्टर है, बल्कि पहलवान है।

व्यक्ति अपने साथ छेनी-हथौड़ी लेकर आता है। दोनों औजार लकड़ी की हैं। इसके बाद वह सबसे पहले वृद्ध व्यक्ति को बेंच पर गर्दन सीधी कर बैठने के लिए कहता है। फिर गर्दन पर छेनी रखकर एक हथौड़ी मारता है। इससे वृद्ध व्यक्ति की बोलती बंद हो जाती है। दर्द के मारे उनकी (वृद्ध व्यक्ति) आवाज नहीं निकलती है।

कुछ पल रुकने के बाद दोबारा वृद्ध की गर्दन पर छेनी रख एक हथौड़ी मारता है। इस बार वृद्ध व्यक्ति की हवा गुम हो जाती है। इसके बाद डॉक्टर वृद्ध व्यक्ति की मालिश करने लगता है। ऐसी मालिश अक्सर पहलवान करते हैं। वहीं, वृद्ध व्यक्ति कराहते नजर आते हैं। इलाज जरूरी है, लेकिन इस तरह उपचार करना सेहत के लिए सही नहीं है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से कई वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक सैकड़ों बार देखा गया है। एक युजर ने कमेंट में लिखा है-चीनियों को हमेशा काम करते देखा है, लेकिन यहां तो चीनी व्यक्ति ही मरीज है।

chat bot
आपका साथी