फाइनल डेस्टिनेशन की तरह खतरनाक है यह सड़क, वीडियो देख कह उठेंगे OMG

इस वीडियो के पहले दृश्य में देखा जा सकता है कि दो विपरीत दिशा से दो गाड़ियां आ रही हैं। दोनों बिना हॉर्न की बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं क्रासिंग के सामने दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ जाती हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 04:54 PM (IST)
फाइनल डेस्टिनेशन की तरह खतरनाक है यह सड़क, वीडियो देख कह उठेंगे OMG
तीन बाद फिर से उसी जगह पर गाड़ियां टकराती हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हॉलीवुड मूवी फाइनल डेस्टिनेशन की सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी में भावी घटनाओं की कल्पना को दिखाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, यह मूवी पूरी तरह से सत्य पर आधारित नहीं थी, लेकिन जीवन में कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिन्हें देख फाइनल डेस्टिनेशन मूवी की याद आ जाती है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप कह उठेंगे OMG। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ही जगह और एक ही समय पर दो अलग-अलग दिन चार गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं। इस दुर्घटना की सबसे मजेदार बात यह है कि दोनों दिन सड़क किनारे मकान की चारदीवारी को काफी नुकसान पहुंचता है।

What a coincidence.

-Pickup trucks.

-After 2pm.

-Same wall. pic.twitter.com/hY8aMVKXcN

— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) July 21, 2021

इस वीडियो के पहले दृश्य में देखा जा सकता है कि दो विपरीत दिशा से दो गाड़ियां आ रही हैं। दोनों बिना हॉर्न की बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं, क्रासिंग के सामने दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ जाती हैं। वीडियो देख लगता है कि दोनों गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। इससे अधिक नुकसान सड़क किनारे मकान की रेलिंग को हुई है। गाड़ी की टक्कर से लोहे का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो जाता है।

वहीं, वीडियो के दूसरे दृश्य में देखा जा सकता है कि तीन बाद फिर से उसी जगह पर गाड़ियां टकराती हैं। इस दिन पहली गाड़ी को काफी चोट आती है। वहीं, सड़क किनारे उसी मकान का दीवार गाड़ी की टक्कर से ढह जाता है। यह एक संयोग है। जब एक ही जगह पर चार गाड़ियां टकराती हैं और दोनों दिन मकान वाले को भारी क्षति होती है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्या संयोग है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।

chat bot
आपका साथी