सड़क पर दिखी जुगाड़ से बनी ऐसी कार, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस हैरानगी में आप कह उठेंगे ऐसा केवल भारत में संभव है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि सड़क पर एक बैल दिख रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 03:42 PM (IST)
सड़क पर दिखी जुगाड़ से बनी ऐसी कार, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 हजार बार देखा गया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जुगाड़ का सबसे अधिक इस्तेमाल भारत में होता है। दुनियाभर में भारतीय जुगाड़ की जमकर तारीफ होती है। कई बार भारतीयों ने जुगाड़ कर यह साबित कर दिया है कि इस मामले में भारत से आगे कोई नही हैं। हर छोटी-बड़ी चीजों में जुगाड़ का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रयास से काम सफल भी हो जाता है। इस क्रम में  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस हैरानगी में आप कह उठेंगे "ऐसा केवल भारत में संभव है"। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि सड़क पर एक बैल दिख रहा है। वीडियो देख कुछ पल के लिए आप रुक जाएंगे, क्योंकि यह बैल सिग्नल पर खड़ा है और ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहा है।

तभी एक व्यक्ति वीडियो बनाता हुआ है, इस बैलगााड़ी के पास आकर वीडियो बनाने लगता है। उसी समय एक और व्यक्ति आकर बैलगाड़ी के चालक से स्थानीय भाषा में कुछ पूछता है। जबकि, वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कैमरे को घुमाता है, तो एक ऐसी  कार दिखती है, जिसे देख लोग कार चलाने वाली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसमें लकड़ी की मदद से कार बनाई गई है जो देखने लायक है। लकड़ी की इस कार में सामान्य कार की तरह बैठने के लिए सीट भी है। साथ ही पीछे दो पहिया भी लगा है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 हजार बार देखा गया है। वहीं, 500 लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने कार बनाने वाले की तारीफ की है। Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी