गाड़ी वाले को बाहुबली सांड से पंगा लेना पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Harsh Goenka ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:58 PM (IST)
गाड़ी वाले को बाहुबली सांड से पंगा लेना पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को Harsh Goenka ने शेयर किया है

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी वाले को सांड से पंगा लेना महंगा पड़ा है। किस्मत बुलंद होने के चलते गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं। हालांकि, सांड का गुस्सा देखकर ऐसा लगता है कि कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किसी सड़क पर एक गाड़ी खड़ी है।

तभी एक सांड दौड़कर आता है और अपनी सींगों पर गाड़ी की बोनट उठाने की कोशिश करता है। इस कोशिश में सांड लगभग सफल हो जाता है। यह देखकर गाड़ी में बैठे लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, आसपास के लोग भी सकते में आ जाते हैं। कुछ लोग दूर से मोबाइल पर बाहुबली सांड की जोर आजमाइश का वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। जबकि, सांड का ध्यान पूरी तरह से गाड़ी वाले को सबक सिखाने पर रहता है।

पहली कोशिश में सांड गाड़ी को उठाकर पटकनी दे चाह रहा है। इस कोशिश में वह नाकाम हो जाता है। दूसरी कोशिश में सांड की सींग से पहिया की हवा निकल जाती है। आसान शब्दों में कहें तो गाड़ी पंक्चर हो जाता है। अंतिम कोशिश में सांड की सींग से टंकी टूट जाती है। उस समय सांड को मानो ऐसा लगता है कि उसने गाड़ी वाले को सबक सिखा दी है। यह सोच सांड आगे बढ़ जाता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि सांड गाडी वाले गलत तरीके से ड्राइविंग या बार-बार हॉर्न बजाने के चलते परेशान हो गया था। इसके बाद सांड ने सबक सिखाने की ठान ली।

इस वीडियो को Harsh Goenka ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Harsh Goenka ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, सैंकड़ों लोगों ने वीडियो देखकर प्रतिक्रिया दी है।

chat bot
आपका साथी