रजनीकांत स्टाइल में रेल रोककर सिगरेट पीना पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
कुछ लड़के रेल को रोककर रजनीकांत स्टाइल में सिगरेट पीने का वीडियो बनाना चाहते हैं। इस प्रैंक वीडियो के चलते बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि ईश्वर की कृपा से सभी सुरक्षित हैं। वहीं लड़के को जेल भी जाना पड़ा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में सेल्फी और प्रैंक वीडियो का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसके लिए युवा किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं करते हैं। कई अवसर पर यह हरकत सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कुछ लड़के फेमश होने के लिए अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं।
Casablanca Morocco
Stunt got him 3 years in prison including his two friends who were each given 2 years behind bars👍👍 pic.twitter.com/Msz6OGvBgE
— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) July 9, 2021
इस प्रैंक वीडियो के चलते बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि, ईश्वर की कृपा से सभी सुरक्षित हैं, लेकिन लड़कों की गलती माफी के लायक नहीं है। इस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के रेल को रोककर रजनीकांत स्टाइल में सिगरेट पीने का वीडियो बनाना चाहते हैं। सब कुछ पहले से फिक्स रहता है। तभी एक लड़का रेल पटरी पर टेबल और कुर्सी लगाकर बैठ जाता है। उस समय रेल आने वाली होती है।
वहीं, लड़के के दोस्त वीडियो बना रहा होते हैं। कुछ पल बाद रेल की आवाज़ सुनाई देती है। सभी लड़के एक्टिव हो जाते हैं। रेल आगे बढ़ रही होती है। हालांकि, बाजार और क्रासिंग के चलते रेल की गति धीमी है। तभी एक लड़का दौड़कर आता है और पहले लड़के को (पटरी पर बैठे) सिगरेट थमाता है। लड़का मुंह में सिगरेट लेकर माचिस जलाने के लिए कहता है। तब तक रेल नजदीक आ जाती है।
उस समय ड्राइवर कई बार हॉर्न बजाता है, लेकिन लड़का नहीं हटता है। यह देख ड्राइवर रेल को रोक देता है। तभी दूसरा लड़का माचिश की मदद से सिगरेट जला देता है और पहला लड़का कश लगाने लगता है। रेल तब तक रुकी रहती है। ऐसा सीन फिल्मों में देखने को मिलता है। इस वजह से प्रैंक वीडियो बनाने वाले लड़कों को 3 साल की सजा सुनाई गई है। आज तीनों लड़के सलाखों के पीछे हैं। यह वीडियो मोरक्को की है। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 7 हजार बार देखा गया है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।