डॉगी ने पेश की मानवता की मिशाल, वीडियो देख आप कहेंगे भई वाह!

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक डॉगी अपने मालिक के साथ है। वीडियो देख ऐसा लगता है मानो डॉगी के मालिक को मछली पालने का शौक है। इसके लिए वह कई मछलियां लेकर आया है जिसे टब में रखा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:07 PM (IST)
डॉगी ने पेश की मानवता की मिशाल, वीडियो देख आप कहेंगे भई वाह!
वीडियो देख ऐसा लगता है मानो डॉगी के मालिक को मछली पालने का शौक है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉगी मछली का धुर विरोधी होने के बावजूद भी उसकी जान बचाता है। यह वीडियो वाकई में प्रेरणादायक है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक डॉगी अपने मालिक के साथ है। वीडियो देख ऐसा लगता है मानो डॉगी के मालिक को मछली पालने का शौक है। इसके लिए वह कई मछलियां लेकर आया है, जिसे टब में रखा है। जल की रानी मछली बिना पानी की अंतिम सांसे गिन रही हैं।

Doggo sees fish is still kicking, so he let's it go pic.twitter.com/iYxFJEOjSn— Back To Nature (@backt0nature) September 26, 2020

तभी डॉगी की नजर मछिलयों पर पड़ती है, तो उसके मन में दया की भावना जाग उठती है। मछलियां बेसुध पड़ी रहती हैं। यह देख डॉगी सोच में पड़ जाता है अगर उसने मछिलयों की मदद करने की सोची, तो शायद उसके मालिक को शक हो जाएगा कि वह खाने की कोशिश कर रहा है।

इसके बाद वह निर्णय लेता है कि कुछ भी हो जाए। वह मछिलयों की मदद जरूर करेगा। तभी वह अपनी मुंह की मदद से टब से मछली को निकालकर बाथटब में डालता है। डॉगी जैसे ही मछली को पानी में डालता है, मछली इठलाना शुरू कर देती है। यह देख डॉगी राहत की सांस लेता है। कुछ पल तक वह मछली को निहारता रहता है। इसके बाद वह शायद अन्य मछलियों को भी डालता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने रीट्वीट किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 6 हजार लोगों ने लाइक किया है और 1 हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने डॉगी की जमकर तारीफ की है।

Image Cour tesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी