जुगाड़ लगा व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को बना दिया Flush Toilet, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

व्यक्ति की प्रतिभा को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। अक्सर सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलते हैं। खासकर कोरोना काल में ऑटो रिक्शा टैक्सी आदि चालकों ने यात्रा के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:08 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:08 PM (IST)
जुगाड़ लगा व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को बना दिया Flush Toilet, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
व्यक्ति की प्रतिभा को पूरी दुनिया सलाम कर रही है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क| 'प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है'। यह कहावत चरितार्थ साबित होती है। इससे पहले भी कई बार यह साबित हो चुका है। इसी क्रम में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। यह कार्य आसान नहीं होता है। इसके लिए समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता होती है। ऐसा ही कार्य कर व्यक्ति ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया है।

🤨 pic.twitter.com/T9f4ZQRi46— UncleRandom (@Random_Uncle_UK) September 23, 2021

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जुगाड़ लगा व्यक्ति ने मोटरसाइकिल को Flush Toilet बना दिया है। साथ ही मोटरसाइकिल के पुर्जों को बेसिन और वाशरूम की अन्य चीजों में इस्तेमाल किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि जब व्यक्ति मोबाइल लेकर वाशरूम में प्रवेश करता है, तो सबसे पहले बेसिन को दिखाता है। बेसिन के नीचे बाइक के पार्ट्स लगे हैं।

वहीं, व्यक्ति मोबाइल को लेकर आगे बढ़ता है और Flush Toilet को दिखाता है। यह देख आप दंग रह जाएंगे। मोटरसाइकिल दीवार पर लटकी है और इसमें हैंडल भी लगा है। साथ ही यह मोटरसाइकिल Flush Toilet से जुड़ा है। हेड और बैक लाइट यानी आगे-पीछे की लाइट जल रही है। उस समय व्यक्ति पहले टॉयलेट के ढक्कन को खोलता है और फिर बाइक का एक्सीलेटर दबाता है।

उस समय बाइक चलने के अंदाज में एक्सीलेटर की आवाज सुनाई देती है और फिर फ्लश भी ऑन हो जाता है। यह देख उस जगह उपस्थित सभी लोग हंसने लगते हैं। व्यक्ति की प्रतिभा को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। अक्सर सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज कारनामे देखने को मिलते हैं। खासकर कोरोना काल में ऑटो, रिक्शा, टैक्सी आदि चालकों ने यात्रा के दौरान शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं।

कई बार आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर जुगाड़ लगाने वाले सभी व्यक्ति की जमकर तारीफ की हैं। इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से कई वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक सैकड़ों बार देखा गया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।

chat bot
आपका साथी