गिलहरी को लगी गर्माी तो क्या ऐसा काम, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक गिलहरी पंखे की हवा का मजा ले रही है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 03:56 PM (IST)
गिलहरी को लगी गर्माी तो क्या ऐसा काम, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
गिलहरी को लगी गर्माी तो क्या ऐसा काम, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी के मौसम में जानवर भी परेशान हो जाते हैं। गर्मी से बचने के लिए वे छांव का सहारा लेते हैं। कई जानवर तो घंटों तालाब में डुबकियां लगाते रहते हैं तो कई कीचड़ में बैठकर आराम फरमाते हैं। जबकि कुछ बुद्धिमान जानवर जुगाड़ ढूंढने में लगे रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि डुबकियां लगाने और छांव में बैठने से काम नहीं चलने वाला है। इसलिए कोई ऐसा उपाय मिले, जिससे गर्मी से तुरंत और लंबे समय तक आराम मिले। कुछ जानवरों को इसमें सफलता नहीं मिलती है तो कुछ को इसमें सफलता मिल जाती है।

NASA has predicted 2020 to be the hottest year on record.. pic.twitter.com/qsMUiAe0dg— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 9, 2020

 इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक गिलहरी पंखे की हवा का मजा ले रही है। वह वन में लगे कूलर फैन के ऊपर जाकर बैठ जाती है और अपने पूंछ से हवा का आनंद ले रही है। हवा में उसकी पूंछ उड़ रही है और गिलहरी मस्त होकर बैठी है। वन अधिकारी ने यह दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-नासा ने 2020 को सबसे अधिक गर्म वर्ष होने की भविष्यवाणी की है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 22 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

जबकि 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है और 200 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। साथ ही कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिनमें उन्होंने गिलहरी की तारीफ की है। एक यूज़र ने लिखा है- पूंछवन्त पवन। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है-सर, आप इस तरह के फनी वीडियो कहां से लाते हैं।

chat bot
आपका साथी