अदरक का स्वाद चखकर बंदर ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 25 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 2 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 10:00 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 10:00 AM (IST)
अदरक का स्वाद चखकर बंदर ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बंदर ने पुरानी कहावत 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद' को गलत साबित कर दिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चबूतरे पर कई बंदर बैठकर सुकून भरे पल बिता रहे हैं। मानो बंदर भी लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं।

बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद😊 pic.twitter.com/QGOkqs525E— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 6, 2021

वहीं, कुछ बच्चे बंदरों को देख शोर मचाने लगते हैं। यह सुन बड़े लोग भी घर से बाहर निकल आते हैं। कुछ लोग बंदर के साथ मस्ती करने लगते हैं, तो कुछ लोग बंदरों को चिढ़ाने लगते हैं। इस क्रम में एक व्यक्ति अदरक लेकर बंदरों के पास जाकर देने की कोशिश करता है। कुछ बंदर अनजान बन व्यक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा देता है। वहीं, सबसे बड़ा बंदर आगे आकर मानो कहना चाहता है कि जरा दिखाओ-मैं कोशिश करता हूं। इसके बाद वह अपने पंजे के सहारे अदरक को तोड़ता और फिर खाने की कोशिश करता है। इस दौरान बंदर को अदरक का स्वाद पसंद नहीं आता है। फिर क्या-बंदर अदरक को दूर फेक देता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 25 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर कुछ लोगों ने बंदर की जमकर तारीफ की है। एक यूजर पंकज ने लिखा है-मैने ये सिर्फ कहावत ही सुनी थी आज देख भी लिया। एक अन्य यूजर करिश्मा ने लिखा है-बेचारा कुछ स्वादिष्ट चीज की उम्मीद में था।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के Susanta Nanda IFS से ली गई है।

chat bot
आपका साथी