डॉगी को छेड़ना पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति किसी केयर टेकर जगह पर है। जहां एक साथ कई डॉगी पिंजरे में बंद हैं। वीडियो देख पता चलता है कि मानो सभी आराम फरमा रहे हैं। तभी व्यक्ति के मन में शरारत सूझती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:00 AM (IST)
डॉगी को छेड़ना पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
वीडियो देख यह भी पता चल रहा है कि व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों हास्यास्पद वीडियो शेयर होते हैं। इन वीडियो में जानवरों की कलाबाजी देखने लायक होती है। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो बेहद ही हास्यास्पद है, क्योंकि इस वीडियो में एक व्यक्ति को डॉगी को छेड़ना बहुत महंगा पड़ा है। वीडियो देख यह भी पता चल रहा है कि व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है और रैबीज से बचने के लिए इंजेक्शन भी लेना पड़ सकता है।

Karma never loses an address pic.twitter.com/XGYqYxYS0s— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 20, 2020

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति किसी केयर टेकर जगह पर है। जहां एक साथ कई डॉगी पिंजरे में बंद हैं। वीडियो देख पता चलता है कि मानो सभी आराम फरमा रहे हैं। तभी व्यक्ति के मन में शरारत सूझती है और वह पिंजरे में बंद डॉगी को लात मारकर परेशान करने लगता है। डॉगी पिंजरे से डरकर भौंकने लगता है। यह देख व्यक्ति डॉगी को और परेशान करने लगता है।

इसके बाद वह आगे बढ़कर दूसरे पिंजरे में बंद डॉगी को लात मारकर डराने लगता है। व्यक्ति की बदकिस्मती उस पिंजरे में बड़ा डॉगी रहता है। वह भी भौंकने लगता है। तभी व्यक्ति जैसे ही अपने पैर को उठाकर मारने की कोशिश करता है कि डॉगी लपककर पैर को पकड़ लेता है। उस समय व्यक्ति घबराकर नीचे गिरे जाता है, लेकिन डॉगी उसके पैर को नहीं छोड़ता है। कुछ देर बाद डॉगी मानो यह कहकर व्यक्ति को जाने देता है कि अगली बार से किसी को परेशान मत करना।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।   इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 15 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और  15 सौ से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने डॉगी की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी