गाय को लात मारना पड़ा महंगा, देखें वीडियो- औंधे मुंह गिरा व्यक्ति

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति गौशाला में गाय का दूध उतार रहा है। इसके लिए उसने गाय के पीछे वाले दोनों पैरों को रस्सी से बांध रखा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:04 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:04 AM (IST)
गाय को लात मारना पड़ा महंगा, देखें वीडियो- औंधे मुंह गिरा व्यक्ति
गाय को लात मारना पड़ा महंगा, देखें वीडियो- औंधे मुंह गिरा व्यक्ति

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। पवित्र ग्रंथ गीता में लिखा है कि व्यक्ति जैसा कर्म करता है। उसे वैसा ही फल मिलता है। अच्छे कर्म करता है तो अच्छा फल मिलता है। जबकि बुरे कर्म करता है तो बुरा फल मिलता है। गीता का यह श्लोक उस समय फिर से चरितार्थ साबित होता है। जब एक व्यक्ति गाय को लात मारने की कोशिश करता है। इस क्रम में वह न केवल गिरता है, बल्कि बाल्टी से भरा दूध भी नीचे गिरा देता है।

When karma catches you instantly 🙏🙏 pic.twitter.com/IrYImfnvY5— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 10, 2020

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति गौशाला में गाय का दूध उतार रहा है। इसके लिए उसने गाय के पीछे वाले दोनों पैरों को रस्सी से बांध रखा है। जब वह दूध उतार रहा होता है। तभी गाय को रस्सी से दिक्कत होती है, जिसे वह हटाने की कोशिश करती है। इस कोशिश में वह अपना चौथा पैर चलाती है।

गाय की इस हरकत को देख व्यक्ति को लगता है कि शायद गाय उसे लात मारना चाहती है। तब वह उठकर गाय को एक लात जमा देता है। हालांकि, गाय को लात मारने के दौरान फिसलन होने के चलते उसका शरीरिक संतुलन बिगड़ जाता है। इस क्रम में उसके हाथ से बाल्टी छूट जाती है, जिससे सारा दूध नीचे गिर जाता है।

वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जब कर्म आपको तुरंत फल देता है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक्स किया है और 30 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। साथ ही कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिनमें उन्होंने कहा है कि बुरे कर्म का फल बुरा होता है। एक यूज़र एम के सिंह ने लिखा है- जो जस करहीं हो,तस फल चाका! बोया पेड़ बबुल का तो, आम कहां से होए!

chat bot
आपका साथी