नन्हें किसान ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा, वीडियो देख लोग दे रहे हैं शाबाशी

हर साल की तरह इस बार भी धान की खेती की जा रही है। किसान दिल लगाकर धान की खेती करने में जुटे हैं। इस क्रम में देखा जा रहा है कि नन्हा किसान अपने पिता के साथ खेत पर आया है और वह पिता से खेती सीख रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:00 AM (IST)
नन्हें किसान ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा, वीडियो देख लोग दे रहे हैं शाबाशी
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो " मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती" गाने के मुखड़े को सच साबित करता है। इस वीडियो में नन्हें किसान की मेहनत देखने लायक है। सोशल मीडिया पर लोग नन्हें किसान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नन्हा किसान पिता की मौजूदगी में खेत में हल चला रहा है।

बरसात के दिनों में खेत की बुआई देशभर में जारी है। इसके लिए खेत में हल चलाकर खेत को तैयार किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी धान की खेती की जा रही है। किसान दिल लगाकर धान की खेती करने में जुटे हैं। इस क्रम में देखा जा रहा है कि एक नन्हा किसान अपने पिता के साथ खेत पर आया है और वह पिता से खेती सीख रहा है।

Budding Farmer

अन्नदाता☺️☺️👌 pic.twitter.com/XRwdsQ5oxb

— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 14, 2021

तभी किसान के लिए घर से जलपान आता है। यह देख किसान हल और बैल को खेत की पगडंडी के समीप खड़ाकर जलपान करने लगता है। उस समय नन्हा किसान खेत में घुस जाता है और पिता की अनुमति लेकर हल चलाने लगता है। यह दृश्य देखने लायक है। नन्हा किसान बड़ी बहादुरी से हल चलाता दिख रहा है। बैलों को भी खबर हो जाती है कि किसान बदल चुका है, तो बैल भी अपनी गति बढ़ा देता है। फिर तो दृश्य देखने लायक रहता है। नन्हा किसान खेत में ही तैरने लगता है। इसके बावजूद नन्हा किसान हल नहीं छोड़ता है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- अन्नदाता। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं। एक यूजर हरीश ने लिखा है-अब मैं चक्कर में पड़ गया इसे असली किसान मानूं या किसान आंदोलन में पचास-पचास लाख के ट्रैक्टर में बैठकर काजू-बादाम खाने वालों को।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।

chat bot
आपका साथी