जब किंग कॉन्ग को आया गुस्सा, तो हमला कर महिला को किया घायल

वन कर्मी किसी सांकेतिक भाषा से चिंपैंजी को आवाज लगाते हैं। कुछ पल बाद कई चिंपैंजी एक साथ बाहर निकल आते हैं और अपनी स्टाइल में उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इनमें एक बड़ा किंग कॉन्ग आक्रमक रूप में दिखता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 01:52 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 01:52 PM (IST)
जब किंग कॉन्ग को आया गुस्सा, तो हमला कर महिला को किया घायल
वनकर्मी किसी सांकेतिक भाषा से चिंपैंजी को आवाज लगाते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको मूवी किंग कॉन्ग की याद आ जाएगी। साल 2005 में बनी मूवी किंग कॉन्ग चिंपैंजी पर आधारित है। यह मूवी साल 1976 में किंग कॉन्ग का ही रूपांतर है। इस वीडियो में भी किंग कॉन्ग ने भी कुछ ऐसा किया है जो सोच से परे है। फिल्म में किंग कॉन्ग लड़की की मदद करती है, लेकिन इस वीडियो किंग कॉन्ग ने बिल्कुल उल्टा किया है। इसमें किंग कॉन्ग महिला पर ही हमला कर देता है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि वनकर्मी के साथ कुछ लोग किंग कॉन्ग देखने जंगल में है। इसमें एक महिला भी शामिल है। वे सभी कतार में खड़े रहते हैं।

You are marked...

When in nature, be natural. Merge in the spirit & colour of nature. Wearing bright colourful clothes is a strict no go. pic.twitter.com/PIDvjroyxm

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 13, 2020

तभी वन कर्मी किसी सांकेतिक भाषा से चिंपैंजी को आवाज लगाते हैं। कुछ पल बाद कई चिंपैंजी एक साथ बाहर निकल आते हैं और अपनी स्टाइल में उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इनमें एक बड़ा किंग कॉन्ग आक्रमक रूप में दिखता है। उसका गुस्सा उस समय तब और बढ़ जाता है। जब वह महिला को सतरंगी कपड़े में देख लेता है। वहीं, वन कर्मी विभागीय कपड़े और बाकी के लोग सफ़ेद कपड़े में हैं। इसके बाद वह दौड़कर आता है और महिला को अपने हाथ से जोरका धक्का देता है। किंग कॉन्ग के धक्के से महिला दूर जा गिरती है। यह देख वनकर्मी दौड़कर जाता है और महिला को उठाता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि महिला को गंभीर चोट आई हैं। वहीं, किंग कॉन्ग आगे जाकर खड़ा हो जाता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- आप चिन्हित हो चुके हैं। जब आप प्रकृति के करीब रहें, तो नेचुरल रहें। वन में सतरंगी कपड़े पहनकर जाना बिल्कुल मना है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक बार देखा गया है और 600 लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने जानकारी देने के लिए वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा की तारीफ की है।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी