इस दादी के ठुमकों पर कुर्बान हुर्इ पोती ही नहीं सारी दुनिया

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जम कर वायरल हो रहा है जिसमें दादी पोती की कमेस्ट्री का कमाल दिखार्इ दे रहा है।

By Molly SethEdited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 03:12 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 03:13 PM (IST)
इस दादी के ठुमकों पर कुर्बान हुर्इ पोती ही नहीं सारी दुनिया
इस दादी के ठुमकों पर कुर्बान हुर्इ पोती ही नहीं सारी दुनिया

मार के बदले डांसिंग मूव्स 

इन दिनों सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। इस में दादी आैर उसकी पोती का कमाल का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो को ट्वीट करने के साथ पोती ने लिखा है कि उसे तो लगा थ कित उसे चांटा पड़ने वाला है पर वो भौंचक्की रह गर्इ जब उन्होंने दादी को शरारत में साथ देते देखा। दादी ने उनके साथ जम कर डांस करना शुरू कर दिया। 

I thought she was going to slap me but instead.... pic.twitter.com/NdfaCBuHJl

— Marium Ali (@MariumAli_) September 29, 2018

क्या है मामला 

दरसल मरियम अली नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर यूजर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे अपनी ग्रैंड मदर के सामने थिरकती नजर आ रही हैं। पहले तो वीडियो देख कर लगता है कि दादी मां अपनी पोती के अंदाज से बेहद खुश नहीं है, पर कुछ सेकेंड बाद ही नजारा बदल जाता है आैर दादी मां खुद ही उसका साथ देने लगतीं हैं। 

दीवाने हुए यूजर्स 

दादी के इन दमदार ठुमकों को देख कर ट्विटर यूजर्स हैरान हो गए आैर जल्दी ही वे सोशल मीडिया पर छा गर्इं। अब तक वीडियो को करीब 35,000 बार रीट्वीट किया जा चुका है आैर तकरीबन 80,000 लोग लाइक कर चुके हैं। लोग अलग कमेंट कर हे हैं कुछ ने उन्हें कूलेस्ट ग्रैनी कहा आैर कुछ ने कहा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया। 

Image courtesy Twitter

chat bot
आपका साथी