इंटरव्यू में बिहारी लड़के ने दिया ऐसा जवाब, रिपोर्टर की हुई बोलती बंद

इस वीडियो को Arun Bothra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-बिहार में किसी से इंटरव्यू लेना आसान बात नहीं है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 30 हजार से अधिक बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:11 PM (IST)
इंटरव्यू में बिहारी लड़के ने दिया ऐसा जवाब, रिपोर्टर की हुई बोलती बंद
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 30 हजार से अधिक बार देखा गया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि बिहार के किसी जगह पर एक महिला रिपोर्टिंग कर रही हैं। वहीं, महिला रिपोर्टर के साथ कई लोग शामिल हैं। तभी महिला रिपोर्टर एक लड़के से सिलसिलेवार सवाल करती हैं। लड़का भी सभी सवालों का जवाब देते दिख रहा है।

Not an easy thing to interview someone from #Bihar 😂 pic.twitter.com/MCQvd0R8yF— Arun Bothra (@arunbothra) November 6, 2020

तभी महिला रिपोर्टर लड़के से दहेज़ मामले पर सवाल पूछता है। इसमें महिला रिपोर्टर पूछती है कि क्या तुम दहेज़ लोगे ? इस सवाल पर लड़के ने लड़खड़ाते हुए कहा-बिना दहेज़ के कोई शादी नहीं करता है। तब रिपोर्टर पूछती है कि लेकिन सरकार तो रूल्स बनाएगी। तुम युथ हो, क्या दहेज़ लोगे, दहेज़ लेकर शादी करोगे। इस सवाल पर लड़के ने कहा-नहीं मैम, हम तो फ्री में करेंगे। करिएगा आप ? यह सुन सभी महिला रिपोर्टर की बोलती बंद हो जाती है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने रीट्वीट किया है

इस वीडियो को सेवा अधिकारी Arun Bothra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-बिहार में किसी से इंटरव्यू लेना आसान बात नहीं है। Arun Bothra के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 30 हजार से अधिक बार देखा गया है और तकरीबन 4 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने बिहारी लड़के की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र नील ने लिखा है-एक बिहारी सौ पर भारी। एक अन्य यूजर अनुपम ने लिखा है-नहीं करेंगी, पहले सैलरी पूछेंगी। इस कमेंट पर एक अन्य यूजर ने लिखा है-कितनी सैलरी वालो की मनपसंद कन्या से विवाह होने की संभावना होती है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Arun Bothra से ली गई है।

chat bot
आपका साथी