येचुरी ने कहा- बंगाल में कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ेगी माकपा, धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ करेंगे तालमेल

बंगाल में 2021 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कांग्रेस से तालमेल कर चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा को हराने के लिए तमिलनाडु केरल और असम में भी इसी तरह धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ हाथ मिलाने की तैयारी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:51 PM (IST)
येचुरी ने कहा- बंगाल में कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ेगी माकपा, धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ करेंगे तालमेल
भाजपा को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ करेंगे तालमेल।

नई दिल्ली, प्रेट्र। बंगाल में 2021 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कांग्रेस से तालमेल कर चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी की केंद्रीय समिति ने हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने दी।

येचुरी ने कहा- माकपा अन्य राज्यों में भी धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ हाथ मिलाने को तैयार

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु, केरल और असम में भी इसी तरह धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ हाथ मिलाने की तैयारी है। कांग्रेस से हाथ मिलाने का फैसला पार्टी की 30 व 31 अक्टूबर को हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि माकपा केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का हिस्सा बनी रहेगी। तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल रहेगी जबकि असम में भाजपा की मौजूदा सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस समेत सभी धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ माकपा मिलकर चुनाव लड़ेगी।

माकपा बंगाल में तृणमूल और भाजपा को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से करेगी तालमेल: येचुरी

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत अन्य धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ तालमेल करेगी। उल्लेखनीय है माकपा ने कभी बंगाल में 34 साल तक लगातार शासन किया है। 2016 के विधानसभा चुनाव में 294 सदस्यों वाले सदन में उसके सदस्यों की संख्या मात्र 26 रह गई थी।

अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं: माकपा

माकपा ने एक बयान में कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों के लिए सरकार पर हमला किया है। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है। लेकिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री दोनों ही अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। खराब बात है कि करोड़ों लोगों पर महामारी और आर्थिक मंदी की दोहरी मार पड़ रही है।

केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाए: येचुरी

उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाए और सभी लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करे। येचुरी ने देश में पुराने श्रम कानूनों समाप्त कर उनकी जगह चार श्रम संहिताएं लाने और नए कृषि कानून लाने के लिए भी सरकार की आलोचना की।

chat bot
आपका साथी