टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन टॉप पर रहा मध्य प्रदेश, अकेले 16 लाख के करीब दी गई डोज

21 जून 2021 से शुरू हुए टीकाकरण के महाअभियान के पहले ही दिन यानी सोमवार को नया रिकार्ड कायम हुआ। शाम सात बजे तक देश में वैक्सीन की करीब 83 लाख डोज लगाई गई। देश में 21 जून को लगाई वैक्सीन के चार्ट में मध्य प्रदेश टॉप पर रहा।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:36 AM (IST)
टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन टॉप पर रहा मध्य प्रदेश, अकेले 16 लाख के करीब दी गई डोज
टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन टॉप पर रहा मध्य प्रदेश, अकेले 16 लाख के करीब दी गई डोज

भोपाल, एएनआइ। 21 जून 2021 से शुरू हुए टीकाकरण के महाअभियान के पहले ही दिन यानी सोमवार को नया रिकार्ड कायम हुआ। शाम सात बजे तक देश में वैक्सीन की करीब 83 लाख डोज लगाई गई। देश में 21 जून को लगाई वैक्सीन के चार्ट में मध्य प्रदेश टॉप पर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महाभियान के तहत पहले दिन करीब 16 लाख वैक्सीनेशन किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को 16,73,858 वैक्सीन की खुराक दी गई थी।

10 लाख का था टारगेट, बनाया रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंगी ने बताया कि बीते दिन मध्य प्रदेश में 16,95,592 डोज लगाए गए हैं। जबकि हमारा टारगेट 10 लाख था। इंदौर ने भी कीर्तिमान स्थापित कर 2,23,628 डोज लगाए हैं।

भोपाल में कुल 3,75,962 वैक्सीन का दिया डोज

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, राजधानी भोपाल में कुल 3,75,962 वैक्सीन का डोज दिया गया है, जिसमें 8 जिले शामिल हैं। बैतूल, भोपाल, हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा इसमें शामिल है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य में 'टीकाकरण महाअभियान' की शुरुआत की गई थी।

इंदौर में 3,88,401 डोज दी गई

वहीं इंदौर में 3,88,401 डोज दी गई, जिसमें 8 जिले शामिल हैं। अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा और खरगोन इनके नाम है। उधर, ग्वालियर के 8 जिलों में 1,93,435 डोज दी गई है। इसमें अशोकनगर, भिंड, दतिया, गुना, ग्वालियर मुरैना, श्योपुर और शिवपुर शामिल है। जबकि जबलपुर के 8 जिले में कम से कम 2,07,160 डोज दिए गए। इसमें बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर और सिवनी शामिल है। बात अगर उज्जैन की करें तो यहां पर 2,54,757 डोज दिए गए। जिसमें आगर, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन सहित सात जिले शामिल हैं।

बता दें की बीते दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया था कि मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 7 हजार सेंटर बनाए गए हैं। वैक्सीनेश महाअभियान के लिए यह सेंटर बनाए गए हैं। बता दें 21 जून से देश में कोरोना वायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की नई टीकाकरण नीति प्रभावी हो गई है।

इस नई नीति के तहत केंद्र सरकार देश में वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनियों से उनके उत्पाद का 75 फीसद हिस्सा खरीदेगी और उसे राज्यों को नि:शुल्क प्रदान करेगी। बता दें कि इस महीने के शुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण नीति में बड़े बदलाव का एलान किया था।

chat bot
आपका साथी