अरब सागर में मछुआरों के जाल में 2000 किलो से ज्यादा वजन की फंसी व्हेल सार्क

मछुआरों ने कोलाबा में जाल समेत विशालकाय मछली को छोड़ दिया और फिर समुद्र में लौट गए। बाद में इस व्हेल सार्क को उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM (IST)
अरब सागर में मछुआरों के जाल में 2000 किलो से ज्यादा वजन की फंसी व्हेल सार्क
अरब सागर में मछुआरों के जाल में 2000 किलो से ज्यादा वजन की फंसी व्हेल सार्क

मुंबई, आइएएनएस। अरब सागर में मछली पकड़ने वाली एक नौका के जाल में अप्रत्याशित रूप से एक विशालकाय व्हेल शार्क फंस गई। मंगलवार रात कोलाबा से करीब 50 किलोमीटर दूर जाल में फंसी व्हेल करीब आठ मीटर लंबी और 2000 किलो से ज्यादा वजन की थी। मत्स्य विभाग ने मुंबई तट पर व्हेल सार्क के पहुंचने की जांच के लिए टीम भेजी है।

जाल में फंसने के बाद व्हेल सार्क ने छूटने के किए असफल प्रयास

एक मछुआरे ने बताया कि जाल में फंसने के बाद व्हेल सार्क ने छूटने के प्रयास किए, लेकिन विफल रही। अंधेरे और खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाली नौका को जाल में फंसी व्हेल सार्क के साथ मुंबई वापस लाने का फैसला किया गया।

मछुआरों ने कोलाबा में जाल समेत विशालकाय मछली को छोड़ दिया

नौका बुधवार सवेरे मुंबई पहुंची। मछुआरों ने कोलाबा में 145 वर्ष पुराने सैसन डॉक के समीप जाल समेत विशालकाय मछली को छोड़ दिया और फिर समुद्र में लौट गए। बाद में इस व्हेल सार्क को उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई।

chat bot
आपका साथी