Weather Updates Today: मुंबई-दिल्ली हुई पानी-पानी; जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम, जानें ताजा अपडेट

Weather Updates Today दिल्ली और मुंबई में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है जिसके चलते लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मानसून जाते-जाते एक फिर से सक्रिय हो गया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 01:46 PM (IST)
Weather Updates Today: मुंबई-दिल्ली हुई पानी-पानी; जलभराव के चलते ट्रैफिक जाम, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में झमाझाम बारिश, मानसून ने फिर से पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Updates Today: बारिश ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई में फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त महीने के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मुंबई में भी सुबह से बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसके चलते लोगों को  ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मानसून जाते-जाते एक फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग पहले ही दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका था। दिल्ली के लिए अगले तीन दिनों का अलर्ट जारी है। 

#WATCH | Rain lashes parts of Delhi. Visuals from Golf Club road. pic.twitter.com/N3eMgLHsyU

— ANI (@ANI) August 31, 2021

यूपी-हरियाणा और पंजाब के लिए भी जारी हुआ बारिश का अलर्ट

बता दें कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के कई शहरों मे भारी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। बारिश का यह दौर उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में आज भी जारी है।

#WATCH | Delhi: Rain lashes various parts of the national capital. Visuals from Connaught Place. pic.twitter.com/zQg6uwTMAs

— ANI (@ANI) August 31, 2021

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में उत्तर प्रदेश, हरियाणा के कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, यूपी में खैर, इगलास, कासगंज क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया गया है। साथ ही हरियाणा के होडल और औरंगाबाद क्षेत्र में बारिश के आसार हैं।

#WATCH | Maharashtra: Rain lashes various parts of Mumbai. Visuals from Bhandup. pic.twitter.com/uMInI9x3nQ

— ANI (@ANI) August 31, 2021

राजस्थान के लिए इन इलाकों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट

बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर भी विराटनगर, अलवर के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, मिलक और चांदपुर के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है।

#WATCH | Maharashtra: Extensive waterlogging in several parts of Chalisgaon area in Jalgaon district due to heavy rainfall. Vehicular movement affected due to a landslide in Kannad Ghat. pic.twitter.com/2WLTmS5VrN— ANI (@ANI) August 31, 2021

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के दक्षिणी में स्थित राज्यों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तरी हिस्से में भारी बारिश का यहां पर पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी