Weather Updates: मध्य प्रदेश के इन शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें- राज्य का पूरा मौसम अपडेट

Weather Updates मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। एक ट्रफ कोंकण से दक्षिणी केरल तक बना हुआ है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:14 PM (IST)
Weather Updates: मध्य प्रदेश के इन शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें- राज्य का पूरा मौसम अपडेट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बुधवार को छाए रहेंगे बादल

भोपाल, जेएनएन। कोंकण से केरल तक बनी द्रोणिका लाइन (ट्रफ) के कारण आ रही नमी से मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग में गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में भी बुधवार को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

उधर, मंगलवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान भी 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्री तापमान खंडवा में रहा। प्रदेश में 22 वेदर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 40 से 42.5 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।

सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। एक ट्रफ कोंकण से दक्षिणी केरल तक बना हुआ है। एक अन्य ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से झारखंड, बिहार होते हुए पश्चिमी बंगाल तक बना हुआ है। इन चार वेदर सिस्टम के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से वातावरण में नमी मिल रही है।

इससे पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। बुधवार को इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद के जिलों में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में भी दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के आसार हैं। इससे अभी मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

chat bot
आपका साथी