झारखंड में हल्की बारिश तो दिल्ली में खिली धूप, देश के इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

झारखंड में हल्की बारिश हो रही है तो दिल्ली में ठंडी हवाओं के साथ धूप खिल चुकी है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम के बीच देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें आज बिहार यूपी सहित अपने राज्य का मौसम।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:59 AM (IST)
झारखंड में हल्की बारिश तो दिल्ली में खिली धूप, देश के इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
झारखंड में हल्की बारिश तो दिल्ली में खिली धूप, देश के इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Updates। राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिल्लीवासियों को हल्की बारिश ने और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत प्रदान की। आज यानी 22 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं और तेज धूप भी निकल चुकी है। हलांकि, मौसम विभाग की तरफ से 20-21 तक दिल्ली में आंधी-तुफान के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। वहीं उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बात करें झारखंड की तो यहां के कई इलाकों में सुबह से हल्की बारिश हुई है। राजधानी रांची के कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

23 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव 23 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है। इसके चलते मौसम 23 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मौसम विभाग की तरफ से देश के इलाकों में आज और आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

आज यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो देश के कुछ हिस्सों में बारिश आज फिर से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के बिजनौर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, चांदपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, नजीबाबाद  के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही यमुनानगर (हरियाणा) सहारनपुर, रुड़की, चांदपुर, हस्तिनापुर, अमरोहा में बारिश के आसार बन रहे हैं। 

इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब,  हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही हवाएं भी चलने का अनुमान जताया जा रहा है। विभाग के अनुसार झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिनालडु, पुड्डुचेरी, केरल में भी बारिश हो सकती है। उधर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 

chat bot
आपका साथी