Rain Alert In India: दिल्ली-हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना; जानें अपने शहर का हाल

आज यानी शुक्रवार को दिल्ली- एनसीआर सहित हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बरिश शुरू हो गई है। ठंडी हवाओं ने भी मौसम सुहाना बना दिया है। बता दें कि आज उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यो में मौसम की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:47 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:20 AM (IST)
Rain Alert In India: दिल्ली-हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना; जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघा

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update Today: लगातार मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं।आज यानी शुक्रवार को दिल्ली- एनसीआर सहित हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बरिश शुरू हो गई है। ठंडी हवाओं ने भी मौसम सुहाना बना दिया है। बता दें कि आज उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यो में मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया था। 

चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश

चंडीगढ़ का मौसम भी आज सुहाना हो गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी

वहीं हिमाचल प्रदेश में इस वक्त भारी बर्फबारी दर्ज की जा रही है। आज सुबह आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शिमला जिले के मंधोल गांव में बर्फबारी हुई।

जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है साथ ही पाकिस्तान के मध्य भाग में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भी हल्की बारिश की संभावना पहले ही जताई जा चुकी है।

आज दिल्ली में बारिश की हुई थी भविष्यावाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के पूर्वानुमान में आज यानी शुक्रवार को दिल्ली- एनसीआर के कई शहरों में फिर में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहेने की बात कही थी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में शुरू हुई हल्की बारिश के बाद  तापमान में कुछ कमी आएगी तो गर्मी से राहत मिलेगी। 

हरियाणा भी बारिश शुरू

उधर, स्काईमेट वेदर की मानें तो पहाड़ों पर फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों देखने को मिलेगा। दिल्ली के अलावा हरियाणा के कई इलाको में भी बारिश शुरू हो चुकी है। 

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिनालडु, पुड्डुचेरी, केरल में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी बारिश के आसार हैं। विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में असम और मेघालय में भी तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी