Weather Update: पहाड़ों पर हिमपात और मैदान में बारिश से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

हिमाचल में दो दिन से बर्फबारी व भारी बारिश के कारण जनजीवन ठप हो गया है। प्रदेश की 298 सड़कों पर यातायात थम गया है। डोडरा क्वार सहित ऊपरी शिमला का संपर्क कट गया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:10 AM (IST)
Weather Update: पहाड़ों पर हिमपात और मैदान में बारिश से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड
Weather Update: पहाड़ों पर हिमपात और मैदान में बारिश से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में गुरवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तो कई इलाकों में दो फीट से लेकर पांच फीट तक बर्फबारी हुई है। वहीं, दिल्ली में भी बारिश से कई रिकॉर्ड टूटे हैं। पालम में बारिश ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। तीन दिसंबर 1967 में यहां 33.7 मिमी बारिश हुई थी जबकि गुरवार को 40.2 मिमी बारिश हुई। इससे दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी ठंड बढ़ गई है।

उप्र में ठंड और बारिश से गई नौ की जान

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जमकर ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आलू, सरसों आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि जहां केवल बारिश हुई है, वहां मसूल और गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा है। ठंड से जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं बिजली गिरने से तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। बारिश से पेड़ और मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

पटना में 6 डिग्री गिरा तापमान

पटना में शुक्रवार को बारिश के साथ 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश का प्रभाव पटना, सिवान, जहानाबाद, नालंदा, रोहतास के आसपास अधिक रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री और अधिकतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी नहीं थमी बर्फबारी

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। सीजन में पहली बार मसूरी में भी बर्फ गिरी। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। इससे दो दर्जन संपर्क मार्गो पर भी आवाजाही ठप हो गई है। जबकि प्रदेश में करीब दो सौ गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं।

पिथौरागढ़ जिले में बर्फबारी

Uttarakhand: Pithoragarh district receives snowfall, visuals from Munsyari. pic.twitter.com/dpJPKpiPVN— ANI (@ANI) December 14, 2019

उत्तराखंड के शहरों में तापमान

शहर, अधि. न्यून.

मुक्तेश्वर 07.2-01.7

टिहरी 06.4-0.2

मसूरी 05.6-01.3

जम्मू-कश्मीर में आठ दिन से ठप है हवाई सेवा

श्रीनगर, माता वैष्णो देवी भवन, पत्नीटॉप, नत्थाटॉप के अलावा डोडा, भद्रवाह के उच्च पर्वतीय इलाकों में दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त होकर रह गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से कश्मीर का सड़क संपर्क देश से कटा रहा। सैकड़ों वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंस कर रह गए हैं।

उधर, कश्मीर को जम्मू संभाग से जोड़ने वाला मुगल रोड और श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद है। श्रीनगर हवाई अड्डे से लगातार आठवें दिन भी कोई उड़ान नहीं भरी जा सकी। रेल ट्रैक पर भारी बर्फ जमा हो जाने से बनिहाल-श्रीनगर-बारामुला रेल सेवा प्रभावित रही।

जम्मू--कश्मीर के शहरों में तापमान

शहर, न्यून.

भद्रवाह-13.0

लेह-10.4

गुलमर्ग-3.6

हिमाचल में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में दो दिन से बर्फबारी व भारी बारिश के कारण जनजीवन ठप हो गया है। प्रदेश की 298 सड़कों पर यातायात थम गया है। डोडरा क्वार सहित ऊपरी शिमला का संपर्क कट गया है। भारी बर्फबारी के कारण 1049 ट्रांसफार्मर बंद है, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। मंडी जिले में पराशर व कमरूनाग झीलें भारी बर्फबारी के बाद जम गई हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों शिमला, सिरमौर, कूल्लू, कांगड़ा और लाहुल-स्पीति में भारी बर्फबारी व वषर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हिमाचल में मौसम का अंदाजा रोहतांग में पांच फीट और भरमौर में दो फीट हुई बर्फबारी से लगाया जा सकता है।

लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू क्षेत्र में भारी बर्फबारी

Himachal Pradesh: Heavy snowfall in Sissu area of Lahaul-Spiti district. (13.12.19) pic.twitter.com/EPbTMROjx9— ANI (@ANI) December 13, 2019

हिमाचल के शहरों में तापमान

शहर, अधि. न्यून.

कल्पा, 1.3-1.2

केलांग, 0.0-3.3

मनाली, 4.2-1.6

chat bot
आपका साथी